नशीली दवा बनाने का कच्चा माल बरामद, कई घंटे चली छापेमारी

गजरौला, अमरोहा (उप्र)। नशीली दवा बनाने का कच्चा माल गांव के एक मकान से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ व नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए नशीली दवा और ड्रग्स आदि बनाने की आशंका में कच्चा माल बरामद किया है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। सभी टीमें मामले की जांच में जुटी हैं ताकि इस धंधे में जुड़े लोगों की जानकारी मिल सके।

यह है मामला

जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने तीन दिन पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नशीली दवाइयां आदि बरामद हुईं थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस मामले के तार गजरौला क्षेत्र से जुड़े थे। इसके चलते दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ, नारकोटिक्स विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सलेमपुर गौसाईं गांव के मझरा गांव में चाकीखेड़ा मंदिर के पास बनी एक फैक्ट्री में छापा मारा।

यहां ताला लगा हुआ था। टीम को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के ही गांव अहरौला तेजवन गांव में एक व्यक्ति के घर पर कच्चा माल रखा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची और वहां से कच्चा माल बरामद कर लिया।

आशंका जताई गई है कि यह जब्त किया गया माल नशीली दवा व ड्रग्स आदि बनाने में काम आता है। ड्रग इंस्पेक्टर रुचि बंसल ने बताया कि इस काले धंधे का मुख्य आरोपी लोहिया नगर का निवासी है। अभी वह पकड़ से बाहर है। दिल्ली पुलिस व नारकोटिक्स की टीमें पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हैं, ताकि इस मामले से जुड़े लोगों के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर