औषधि विभाग ने मारा छापा, 6.5 लाख रुपये के मेडिकल उपकरण जब्त किए

सिकंदराबाद। औषधि विभाग ने तरनाका, सिकंदराबाद में चिकित्सा उपकरणों के अवैध भंडारण और बिक्री में लगे एक डीलर के प्रतिष्ठान पर छापामारी की। निरीक्षण के दौरान टीम ने नेब्युलाइजऱ और स्टीम स्टरलाइजऱ सहित कुल 6.5 लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण स्टॉक जब्त किए हैं।

नेब्युलाइजऱ और स्टीम स्टरलाइजऱ का स्टॉक मिला

औषधि नियंत्रण अधिकारियों के अनुसार गुंडा महेश्वर मूर्ति नामक डीलर एमएस मेडिकल सिस्टम्स नाम की फर्म चला रहा था। सूचना के तहत छापेमारी करने पर सिकंदराबाद में स्थित उनके प्रतिष्ठान को आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणन के बिना अनधिकृत तरीके से संचालित होते पाया गया।

छापेमारी के दौरान ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन, सिकंदराबाद ज़ोन के अधिकारियों ने एमएस मेडिकल सिस्टम्स के परिसर में नेब्युलाइजऱ और स्टीम स्टरलाइजऱ के पर्याप्त स्टॉक का पता लगाया। बताया गया कि नेब्युलाइजऱ और स्टीम स्टरलाइजऱ दोनों को 2017 के चिकित्सा उपकरण नियम के अनुसार चिकित्सा उपकरण के रूप में वर्गीकृत किया गया है। नियम के अनुसार चिकित्सा उपकरणों की बिक्री में लगी किसी भी इकाई के लिए इसका औषधि नियंत्रण प्रशासन, तेलंगाना से लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी है।

छापामार टीम में ये रहे शामिल

डीसीए अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान 6.5 लाख रुपये मूल्य के नेब्युलाइजऱ और स्टीम स्टरलाइजऱ के स्टॉक जब्त किए। छापामारी टीम में डी. सरिता, सहायक निदेशक, सिकंदराबाद, बी. गोविंद सिंह, ड्रग्स इंस्पेक्टर, सिकंदराबाद, जी. इंदिरा प्रियदर्शनी, ड्रग्स इंस्पेक्टर, हब्सीगुडा, और जी. अनिल, ड्रग्स इंस्पेक्टर, मलकपेट शामिल रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत