लाइसेंस के बगैर चल रही दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड, छापेमारी कर स्टॉक किया जब्त

खम्मम (हैदराबाद)। लाइसेंस के बगैर चल रही दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। औषधि नियंत्रण प्रशासन विभाग तेलंगाना ने खम्मम जिले के तल्लाडा मंडल के अन्नारुगुडेम गांव में बिना लाइसेंस वाली दवा निर्माण फैक्ट्री में छापामारी की। टीम ने मौके से दवाओं के अवैध स्टॉक को जब्त किया है।

यह है मामला

डीसीए को विश्वसनीय सूचना मिली कि खम्मम जिले के तल्लाडा मंडल के अन्नारुगुडेम गांव में बिना लाइसेंस के दवा निर्माण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर औषधि अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर छापेमारी की।

एस्पेन बायोफार्मा की है दवा निर्माण फैक्ट्री

अधिकारियों ने बताया कि दवा निर्माण फैक्ट्री एस्पेन बायोफार्मा की है। डीसीए अधिकारियों ने परिसर में सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयव वाल्सार्टन और क्लोपिडोग्रेल दवाओं के अवैध निर्माण का पता लगाया। डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी ने कहा कि इस फैक्ट्री का संचालन कादरी सतीश रेड्डी के करीबी रिश्तेदार उपेंदर रेड्डी कर रहे थे।

4.35 करोड़ रुपये की नकली दवाएं बरामद

इनके हैदराबाद के माचा बोल्लाराम में बिना लाइसेंस वाले परिसर पर चार दिसंबर को डीसीए अधिकारियों ने छापेमारी की और 4 करोड़ 35 लाख रुपये की नकली कैंसर रोधी और अन्य दवाइयां जब्त कीं। मुख्य आरोपी कादरी सतीश रेड्डी चार दिसंबर की छापेमारी के बाद फरार हो गया और अब वह अन्नारुगुडेम गांव में दवाओं के अवैध निर्माण में भी मुख्य साजिशकर्ता है।

दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे

अधिकारियों ने छापेमारी में स्थानीय पुलिस की सहायता ली। अधिकारियों ने दवाओं का अवैध स्टॉक जब्त कर जांच के लिए सैंपल भी लिए हैं और इन्हें जांच के लिए भेजा है। महानिदेशक ने बताया कि जांच जारी है। दवाओं के अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत