औषधि व आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

आगरा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार एवं औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दोनों पर अवैध वसूली, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के आरोप हैं। न्यू आगरा के लायर्स कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसके अनुसार वादी की सुल्तानगंज पुलिया पर मेडिकल स्टोर है। उसके पास औषधि विभाग द्वारा 17 अप्रैल, 2017 को जारी किया गया लाइसेंस है। जो 22 अप्रैल 2022 तक मान्य है।

वादी का आरोप है कि 22 जनवरी, 2021 को आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार पांच-छह पुलिसकर्मियों के साथ उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। आबकारी निरीक्षक ने उसकी दुकान पर मौजूद कर्मचारियों नाहर सिंह व रंजीत सिंह से कहा कि उनकी दुकान पर टिंचर बिकती है। जिसके लिए उन्हें दस हजार रुपये महीने देना होगा। कर्मचारियों द्वारा मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। वादी के अनुसार उसकी दुकान पर केवल औषधि अनुज्ञप्ति के अनुसार औषधियों का क्रय-विक्रय किया जाता है।

आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली औषधियों की बिक्री नहीं की जाती। इसके बावजूद 22 जनवरी से उसकी दुकान पर आबकारी विभाग का एक सिपाही रोज आ रहा था। पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दी जाती कि यदि दुकान खोली तो नारकोटिक्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया जाएगा। वादी के अनुसार 25 जनवरी की दोपहर आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों ने उसकी दुकान की जबरन तलाशी लेने का प्रयास किया। रोकने पर गाली-गलौज की। वादी के अनुसार उसने इसकी शिकायत डीएम, एसएसपी व प्रमुख सचिव आबकारी लखनऊ से की।

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत से क्रुद्ध होकर 31 जनवरी को आबकारी निरीक्षक एवं पुलिसकर्मियों ने उसकी दुकान बंद करा दी। वहीं, 19 फरवरी को औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक व आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उसके कर्मचारी रंजीत के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं धाेखधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया। वादी द्वारा अपने अधिवक्ता दीपक शर्मा के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट