ब्लड बैंक में 1 हजार में 1 यूनिट खून देने आया युवक, कर्मचारियों को शक होने पर किया काबू

भरतपुर। अस्पताल के ब्लड बैंक में एक शख्स अपना खून बेचने आया था। वो भी महज 1 हजार रुपए में 1 यूनिट खून देने के लिए ये शख्स तैयार हो जाता है। बता दें कि भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में एक खून बेचने वाले आरोपी को ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी 1 हजार रुपए में मरीज के लिए खून बेचने के लिए आया था। जब वह ब्लड बैंक में खून देने के लिए गया तो ब्लड बैंक के कर्मचारियों को उस पर शक हो गया।

जिसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल जिले के ऊंच गांव के रहने वाले सुमरन की पत्नी कविता बुखार के कारण आरबीएम अस्पताल में भर्ती है। जिसे खून की जरूरत थी। मंगलवार को सुमरन ने अपनी पत्नी को एक यूनिट खून दिया था। बुधवार को भी कविता को फिर एक यूनिट खून की जरूरत थी। जिसके लिए सुमरन सुबह से इधर-उधर भटक रहा था। इतने में सुमरन को अस्पताल में एक खून बेचने वाला ब्रोकर मिला। सुमरन और खून बेचने वाले व्यक्ति विजय के बीच 1 हजार रुपए में खून बेचना तय हुआ।

इसके बाद सुमरन विजय को लेकर ब्लड बैंक में पहुंचा। इस पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों को शक हुआ कि विजय पहले भी ब्लड बैंक में कई मरीजों के लिए खून देने के लिए आ चुका है। ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने विजय से सख्ती से पूछताछ की तो विजय ने बताया की उसका और सुमरन का 1 हजार रुपए में खून देने का सौदा हुआ है। जिसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा