कई सस्ती दवाइयां तीन गुणा हुई महंगी

प्रतापगढ़। कई सस्ती दवाइयांं तीन गुणा महंगी हो गई है। अब दवाओं के दाम बढऩे से मरीजों को अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। महंगी हो चुकी दवाओं में कई ऐसी हैं जो कॉमन हैं और मरीजों को रोज लेनी पड़ती हैं। यहां तक कि कई आई ड्राप तक के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। इधर सरकार की ओर से खोले गए जनऔषधि केंद्रों पर दवा की कम उपलब्धता से मरीज दूसरी दुकानों पर जाने को मजबूर हैं। इस बारे में औषधि निरीक्षक राहुल कुमार का कहना है कि दवाएं एमआरपी पर ही बिकें, इस पर विभाग का जोर है। अधिक दाम पर बिक्री की गई तो कार्रवाई होगी। सिरदर्द की आम दवा डिस्प्रिन का बढ़ा दाम सिरदर्द को और बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। इसका एक पत्ता चार रुपये से बढक़र 12 रुपये का हो गया है। यानि सीधे तीन गुना महंगाई बढ़ी। इसी प्रकार भूख न लगने पर दी जाने वाली कामन दवा पैराक्टिन का दाम दोगुना हो गया है। यानि 14 से सीधे 28 रुपये प्रति 10 गोली हो गया है। हृदय रोग की दवा टैजलाक-एच की 10 गोली अब 94 की जगह 118 रुपये में मिल रही है। इसी प्रकार स्नोफीलिया की दवा वेनीसाइट फोर्ट प्रति गोली का मूल्य एक रुपये से बढक़र डेढ़ रुपये हो गया। गैस की दवा ओमेज का दाम 120 की जगह 147 रुपये होने से लोग परेशान हो रहे हैं। कोडीन सिरप के दाम में प्रति शीशी 20 रुपये का इजाफा हो गया है। शुगर की दवा ब्लायकोमिट का दाम बढक़र 118 से 141 रुपये हो गया है। इसी तरह एलर्जी की दवा सिट्रीजिन 16 रुपये से बढक़र 18 रुपये 10 गोली हो गई।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर