दवाओं की कालाबाजारी पर लगेगी रोक

लखनऊ। अब दवाओं पर कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी। केजीएमयू में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) की फार्मेसी में छूट पर मिलने वाली दवा अब बाहर नहीं बेच सकेंगे। फार्मा कंपनियों ने दवा पर ‘फॉर केजीएमयू एचआरएफ सप्लाई ओनली’ लिखना शुरू कर दिया है। केजीएमयू में फार्मेसी सेवा में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में वेलफेयर सोसाइटी के दवा काउंटर बंद किए जा रहे हैं। वहीं एचआरएफ की फार्मेसी खोली जा रही हैं। इन फार्मेसी में पीजीआई के रेट कांट्रैक्ट (आरसी) पर दवा खरीदी जा रही है। विभिन्न विभागों में एचआरएफ के नौ काउंटर खोले जा चुके हैं। इसमें करीब 250 कंपनियों द्वारा 1500 किस्म की दवाएं आपूर्ति की जा रही हैं। सीधे कंपनियों से दवा खरीदने पर एचआरएफ काउंटर पर 65 फीसद तक सस्ती दवाइयां हैं। गौरतलब है कि केजीएमयू प्रशासन को काउंटर से सस्ती दवा लेकर बाजार में महंगी बेचने का पता चला तो इसमें कुछ कर्मी भी संलिप्त होने की आशंका हुई। प्रवक्ता डॉ. शीतल वर्मा के अनुसार दवा की कालाबाजारी रोकने के लिए कंपनियों से दवा पर केजीएमयू सप्लाई लिखने के निर्देश दिए गए। 75 फीसद कंपनियों ने दवा पर प्रिंट लाइन डालनी शुरू कर दी हैं। वहीं कुछ ने दवा वापसी में दिक्कत बताकर केजीएमयू की प्रिंट लाइन डालने को लेकर आनाकानी कर रही हैं। मगर, यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश