कफ सिरप और दर्द निवारक दवा की बिक्री में 10 फीसदी तेजी

रायपुर। ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के बीच का बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालने लगा है। लोगों में सर्दी-खांसी की शिकायत बढ़ने लगी है। छोटे अस्पतालों में इसकी वजह से भीड़ जुटने लगी है, वहीं दवा कारोबार में भी कफ सीरप और पैरासिटामाल की मांग बढ़ने लगी है। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन आने के बाद शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की संख्या कम होने लगी है। पहले दवा दुकानों में इस तरह की दवाओं की भरमार होती थी।

अब सामान्य दिनों में चलने वाली च्वयनप्राश जैसे उत्पादों की बिक्री हो रही है, मगर कोरोना से संबंधित दवा की बिक्री ना के बराबर हो गई है। तो वहीं रायपुर जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष  – ठा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले सात-आठ दिनों से गर्मी अपना असर दिखा रही है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी की दवा की डिमांड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में पेट दर्द, बुखार के साथ शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाने वाले पावडर की मांग बढ़ेगी। गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में शरीर से अधिक पसीना निकलने की वजह से कमजोरी का अहसास होता है।

इस दौरान काफी लोग इससे बचाव के लिए ग्लूकोज अथवा इलेक्ट्राॅल पावडर का उपयोग करते हैं। थोक दवा कारोबार से जुड़े सूत्रों की मानें तो गर्मी के दिनों में प्रदेश में एक से डेढ़ करोड़ की ऐसी दवाओं की खपत हो जाती है। सूत्रों के मुताबिक सर्दी-खांसी और शरीर में दर्द जैसी शिकायत बढ़ने का असर दवा कारोबार पर भी पड़ता नजर आ रहा है। वर्तमान में बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ है, मगर दर्द निवारक दवा और खांसी की दवा की मांग बढ़ने लगी है और पिछले आठ दिनों में इन दवाओं की डिमांड में आठ से दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

दवा कारोबार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बदलते मौसम में दवाओं की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होती है। वर्तमान में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है और यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ मौसमी बीमारी अपना असर दिखा सकती है, जिसके बाद दवाओं की खपत पंद्रह से बीस फीसदी अधिक होने की संभावना है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत