दर्जनों ऐसे नर्सिंग होम और क्लीनिक जहां मेडिकल स्टोर संचालकों के पास नहीं है लाइसेंस

गोरखपुर। गोरखपुर में बड़ी तादाद में अवैध मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। यहां से लाखों की फर्जी दवाओं का काला खेल चल रहा है। एक ड्रग्स लाइसेंस पर दो या तीन दुकानें चलाई जा रही हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ड्रग विभाग के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। अब तक ऐसे 137 मेडिकल स्टोर चिन्हित किए जा चुके हैं, जो अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई ऐसे दुकानदार भी हैं, जो बिना ड्रग लाइसेंस लिए ही आसपास की दुकानों के नाम पर मोटी कमाई करने में जुटे हुए हैं।

ड्रग्स इंस्पेक्टर – जय सिंह के मुताबिक किसी भी दशा में बिना ड्रग लाइसेंस के दवा का कारोबार नहीं किया जा सकता है। शिकायत प्राप्त हुई है। कार्रवाई भी की जाएगी। टीम का गठन करने के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई का जाएगी। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष – योगेंद्र दुबे ने बताया कि बिना ड्रग्स लाइसेंस के दुकान चलाना गलत है। जिनके पास लाइसेंस नहीं है। उन्हें लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहिए। अवैध का हम भी विरोध करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी के नर्सिग होम में एक दर्जन ऐसे नर्सिग होम और क्लीनिक हैं।

‘जहां मेडिकल स्टोर संचालकों के पास लाइसेंस नहीं है। वह मरीजों को दवाईयां भी दे रहे हैं। बीते दिनों भालोटिया मॉर्केट से नकली दवा का मामला पकड़ में आ चुका है। वहीं आसपास एरिया में जो दुकानें हैं उनके पास भी किसी प्रकार की कोई लीगल डाक्यूमेंट्स नहीं होने के कारण लगातार शिकायतें आ रही हैं। दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं हो सका है। जिले भर में तेजी के साथ अवैध मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। सिटी व आसपास एरिया में पांव पसार चुके यह अवैध करोबारी पैसा कमाने के लिए अवैध दवाओं को भी मार्केट में खपा दे रहे हैं।

पिछले दिनों लाखों रुपए की दवाएं पकड़ी गई थीं, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ड्रग डिपार्टमेंट की मानें तो जिले भर में थोक के 2100 और फुटकर के 2789 मेडिकल स्टोर हैं। लेकिन इनके अलावा करीब 137 ऐसे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न तो ड्रग्स लाइसेंस है और ना ही मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं को कोई हिसाब-किताब। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ड्रग विभाग ने टीम बनाकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत