भागलपुर (बिहार)। पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थित सब्जी मंडी से कफ सिरप की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर छट्टु रविदास भीखनपुर का रहने वाला है। वह झारखंड से कोरेक्स की खेप लाकर शहर में बेचता था। एक बोतल को डेढ़ सौ रुपये तक बेचता था। कई दिनों से उसके बारे में कोरेक्स बेचने की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में इशाकचक इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशू ने कफ सिरप की 732 बोतल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने भी पूछताछ की है। उसके गिरोह में शामिल अन्य तस्करों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।