करोड़ों खर्च होने के बाद भी नहीं शुरू हुआ औषधि प्रयोगशाला

जोधपुर। झालामंड स्थित संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं और सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय के पास जोधपुर में करोड़ों रुपए की लागत से औषधि प्रयोगशाला के लिए भवन बनाया गया है। यहां 1 करोड़ से अधिक रुपए के उपकरण आ चुके हैं। उसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से जोधपुर में औषधि प्रयोगशाला चालू करने का सपना अभी तक अधूरा है। तो वहीं दूसरी तरफ सहायक औषधि नियंत्रक – राकेश वर्मा का कहना है कि उच्चाधिकारियों को समय-समय पर प्रस्ताव भेजे जाते हैं। जल्द लैब प्रारंभ की जाएगी।

दरअसल भवन के एक भाग में सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय चालू कर दिया गया है। जबकि भवन में लैब और एंटीबायोटिक दवाओं के कल्चर की जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी जांच कक्ष भी बना हुआ है। इनमें सेंट्रल कुलिंग सिस्टम बना हुआ है। लैब चालू नहीं होने के अभाव में बिल्डिंग का उपयोग ठंडे बस्ते में है। गौरतलब है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ 46 लाख रुपए स्वीकृत किए थे, जिसकी एवज अभी तक 4 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किए जा चुके है। जोधपुर में प्रतिमाह औषधि नियंत्रण अधिकारियों की ओर से लिए जाने वाले सैंपल जयपुर भेजे जाते हैं। जयपुर में एकमात्र लैब है, वहां से दो-दो साल की सैंपल रिपोर्ट अब मिल रही है। जोधपुर में लैब होगी तो रिपोर्ट कुछ दिन में मिलेगी। इसका फायदा संभागीय जिलों को भी होगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 19 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC