दवा बाजार में छापा,1500 रुपये में बिकीं आगरा से खरीदी गईं गर्भपात किटें

आगरा। गर्भपात किट का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि गर्भपात किट को धड़ल्ले से ख़रीदा और बेचा जा रहा है। गर्भपात किट से मोटी कमाई भी हो रही है। दरअसल 150 रुपए की किट को हजारो में बेचा जा रहा है। बता दे कि महाराष्ट्र के जलगांव में आगरा से सप्लाई की गईं गर्भपात किटों की बिक्री का मामला सामने आया है। 150 रुपये की एक किट को 1500 रुपये में बेचा गया, जबकि उन पर एमआरपी 250 रुपये लिखी थी। जलगांव पुलिस ने फुव्वारा के दवा बाजार में छापा मारा। एक फर्म के व्यापारी नवीन अरोड़ा उर्फ विक्की से पूछताछ की।

हालांकि दवा की बिक्री के संबंध में व्यापारी ने जानकारी से इनकार किया, इस पर पुलिस लौट गई। तो वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, अब जलगांव पुलिस वहां गिरफ्तार हुए आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। वह एक बिचौलिए से बात करता था। आशंका है कि बिचौलिया दवा कारोबार के संपर्क में है। फिर से टीम आएगी। दरअसल थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जलगांव के एएसआई किरण लक्ष्मण पाठक आगरा आए थे।

उन्होंने बताया कि उनके जिले में एक व्यक्ति को गर्भपात किट के साथ पकड़ा है। वह किट को 1500 रुपये में गलत तरीके से बेच रहा था। उसने बिल दिखाए थे। इस पर कीमत 150 रुपये थी, जबकि किट पर एमआरपी 250 रुपये लिखी थी। इस किट के बिल के रूप में आगरा के फुव्वारा स्थित नवीन अरोड़ा की फर्म माधव ड्रग हाउस के दिखाए। इस पर टीम फर्म संचालक से पूछताछ करने आई थी। संचालक का कहना था कि उनके बिल को ऑनलाइन निकाला जा सकता है। मगर, बिल की प्रमाणिकता तभी है, जब उस पर मुहर और हस्ताक्षर हों। जिन बिलों को महाराष्ट्र में पकड़े आरोपी ने दिखाया, उन पर मुहर नहीं थीं। हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस पर एएसआई पूछताछ करके चले गए हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन