करोड़ों रुपए की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। यहां एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चलाए जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत क्राइम ब्रांच के नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गैंग के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर चार अन्तरराज्यीय नशीली दवाइयों के तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की नशीली दवाई व इंजेक्शन बरामद किए हैं जोकि अलग-अलग राज्य में सप्लाई होने थे। पुलिस के अनुसार, तस्करों का सरगना अभी भी फरार है। पुलिस लगातार मिल रहे इनपुट के बाद बड़ी कार्रवाई करने में कामयाब हुई है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जो क्षेत्र में चल रहे नशे के करोबार की हर खबर पुलिस को दे रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से पक्की खबर मिली कि डेढ़ करोड़ कीमत की नशीली दवाइयों की खेप तस्करी करने की तैयारी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एक गोदाम पर छापा मार कर 4 तस्कर साहिल, सुशील, सब्बन और फरमान को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 1.5 करोड़ की नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरादमद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना अभी फरार है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशीली दवाइयों को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खपाने की तैयारी थी। जबकि इनका सरगना अनूप गर्ग पुलिस गिरफ्त से दूर है। सरगना के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को नए खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां तक फैले हुए हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन