दवा दुकानदारों के लिए बना नया प्लेटफार्म, बढ़ेगा बिजनेस 

नई दिल्ली। मार्ग ईआरपी लि. ने कैमिस्ट के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जहां केमिस्ट किसी भी दवा की जानकारी ले सकता है। दवा के सॉल्ट, सब्सीट्यूट देख सकता है। टैक्स, परसेंटेज, मार्केटिंग कंपनी आदि की जानकारी भी देख सकता है। साथ ही अब इसमें केमिस्ट लोकेशन के हिसाब से अपने करीबी डिस्ट्रीब्यूटर भी खोज पायेगा जो उस आइटम या कंपनी में डील करते हैं। मार्ग के सीएमडी ठाकुर अनूप सिंह ने बताया कि इसकी जरूरत केमिस्ट को सालों से थी और अब तक ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं था, जहां पर केमिस्ट किसी आइटम की पूरी जानकारी ले सकें। गूगल पर आइटम की जानकारी तो मिल जाती थी किंतु उसको सप्लाई करने वाले करीबी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब यह सारी जानकारियां केमिस्ट को एक क्लिक पर बड़ी आसानी से मिल जाएंगी। केमिस्ट इसे दो तरीके से प्रयोग कर सकता है। एक गुगल प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करके, दूसरा यह सुविधा मार्ग ईआरपी में ही दी गई है। बिलिंग करते समय ही एक बटन दबाकर इन सभी सुविधाओं का प्रयोग किया जा सकता है। सिंह ने बताया कि इससे न केवल केमिस्ट को लाभ होगा बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर का भी बिजनेस बढ़ेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन