कार चालक से प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

बंगाणा (ऊना)। जिला पुलिस के विशेष सेल एसआइयू ने बंगाणा क्षेत्र के गांव अमरेहड़ा में एक कार से प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। इसमें 480 स्पास्मो प्रोक्सीवोन के कैप्सूल व 170 लोमोटिल के टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने दवाएं कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआइयू के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरीक ङ्क्षसह व हेड कांस्टेबल विकासदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंगाणा क्षेत्र के तहत अमरेहड़ा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 480 स्पास्मो प्रोक्सीवोन के कैप्सूल व 170 लोमोटिल के टैबलेट बरामद हुए। चालक की पहचान अश्वनी कुमार निवासी तुरवाल बुधान के रूप में हुई है। जब आरोपित अश्वनी कुमार से इन दवाओं के बारे में पूछा तो वह कोई भी संतोषजक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस उसे पकडक़र थाना बंगाणा ले गई और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस बारे में ऊना के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए जिला के तमाम पुलिस थाना व चौकियों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआइयू जब इस कार्रवाई में जुटी हुई थी तो लोगों को इस बात की भनक लग गई। इससे प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वालों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने गोदामों में पड़ी नशीली दवाओं को अन्य जगहों पर छिपा दिया। वहीं, कई दवा विक्रेता अपनी दुकानों का शटर गिराकर भूमिगत हो गए।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़