दवा व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस के नियमों में मिली छूट 

लखीमपुर खीरी। दवा व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम में आ रही समस्याओं को देखते हुए शासन ने नियमों में ढील दे दी है। अब संबंधित प्रतिष्ठान की भंडारण व्यवस्था (गोदाम) और किरायानामा अपलोड करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 30 नवंबर 2018 तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया है कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर और उन पर कार्यरत फार्मासिस्ट/कांपीटेंट पर्सन का पंजीकरण ऑनलाइन औषधि विक्रय लाइसेंस सिस्टम पर अपलोड कराया जा रहा है। इस दौरान केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन ने व्यवहारिक कठिनाइयों का जिक्र करते हुए राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समेत केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक में ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम में आ रही दिक्कतों को दूर करने का निर्णय लिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम का सरलीकरण करते हुए ऑफलाइन लाइसेंस की पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें संबंधित प्रतिष्ठान की भंडारण व्यवस्था और किरायानामा अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। डीआई ने कहा है कि सरलीकरण से ऑनलाइन लाइसेंस अपलोड करने में तेजी आएगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर