कालाबाजारी: कहीं 25 हजार में बेच रहे 4800 का इंजेक्शन, तो कहीं मरीजों को थमा रहे नकली रेमडेसिविर, 8 गिरफ्तार

लखनऊ। देश की हालत कोरोना वायरस की वजह से दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ मरीज जिन दवाओं की कमी के वजह से बेमौत मर रहे है उन्हीं दवाओं की देश में कालाबाजारी जोरो शोरो से हो रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाका और कैसरबाग थाने की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्थे चढ़े आरोपियों में केजीएमयू और स्कोप हॉस्पिटल के कर्मचारी भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य अस्पतालों के बाहर घूमकर और सोशल मीडिया पर ग्राहक तलाशते थे। इसके बाद सौदा तय होने पर 4800 रुपये में मिलने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन 25 तक में बेच रहे थे। आरोपियों के पास से 116 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ ही 1,94,310 रुपये, चार फोन और तीन बाइकें बरामद हुई हैं।

इंस्पेक्टर नाका मनोज मिश्रा के अनुसार हत्थे चढ़े आरोपियों में गोंडा के मनकापुर के रहने वाले रामसागर, राजाजीपुरम निवासी अमनदीप मदान, मोहनलालगंज निवासी अंकुर वैश्य उर्फ प्रियांक रघुवंशी और हरदोई निवासी अंशु गुप्ता शामिल हैं। केजीएमयू में काम करने वाला रामसागर और स्कोप हॉस्पिटल में संविदा पर काम करने वाला अमनदीप मिलकर गिरोह चला रहे थे। केजीएमयू में काम करने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

डीसीपी वेस्ट राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान कुछ लोगों द्वारा जरूरी दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी किए जाने की सूचना मिली थी। आरोपी सिंगल इंजेक्शन को रोटी जबकि पूरे डिब्बे को लंच बॉक्स बोलते थे। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर गिरोह तक पहुंचने के लिए टीम बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया की मदद से मोहनलालगंज निवासी अंकुर वैश्य से संपर्क करके दो इंजेक्शन की जरूरत बताई गई। आरोपी ने एक इंजेक्शन के 25 हजार रुपये मांगे। सौदा तय होने पर इंजेक्शन लेकर नाका बुलाया गया। रात करीब 12 बजे अंकुर के कहने पर हरदोई निवासी अंशु इंजेक्शन लेकर पहुंचा,जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद अंकुर,रामसागर और अमनदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं एक अन्य मामले में मानकनगर पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में केजीएमयू के स्टाफ नर्स, ओटी टेक्निशन और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 91 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 4 मोबाइल फोन, स्कूटी और 5250 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी एक इंजेक्शन 15 से 20 हजार रुपये में बेच रहे थे। गिरोह के सरगना की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक सूचना मिली थी कि कौशल शुक्ला नामक शख्स 15 से 20 हजार रुपये में डेसरेम नाम का रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने जरूरतमंद बनकर फोन किया और 6 इंजेक्शन मांगे। आरोपी कौशल ने 20 हजार रुपये में एक इंजेक्शन देने की बात कही। आखिरकार 15 हजार रुपये में एक एक इंजेक्शन का सौदा तय हुआ। आरोपी ने इंजेक्शन देने के लिए अवध अस्पताल के आगे कनौसी पुल के नीचे बुलाया। पुलिस टीम ग्राहक बनकर इंजेक्शन लेने के लिए पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से रेमडेसिविर के 12 इंजेक्शन बरामद हुए।

कौशल से पूछताछ में पता चला कि केजीएमयू से बीएससी नर्सिंग कर रहा विकास दूबे रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस ने कौशल की मदद से विकास से बात की और इंजेक्शन खरीदने का झांसा दिया। 15 हजार रुपये में सौदा तय होने पर विकास ने इंजेक्शन देने के लिए खदरा स्थित बंधे के किनारे बुलाया। कौशल के साथ पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहुंची और विकास को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 36 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए। सख्ती से पूछताछ में विकास ने गिरोह में शामिल अजीत मौर्या और राकेश तिवारी के बारे में बताया। दोनों आरोपी शिक्षा भवन के पास रहते हैं।

पुलिस टीम ने विकास की निशानदेही पर अजीत मौर्या और राकेश तिवारी के घर पर छापा मारा। अजीत के घर से 25 और राकेश के घर से 16 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक अजीत लारी के ऑपरेशन थिएटर में टेक्निशन है। वहीं, राकेश तिवारी क्वीन मेरी में स्टाफ नर्स है। आरोपियों ने बताया कि बाराबंकी निवासी रितांशु मौर्या नकली इंजेक्शन उपलब्ध कराता है। प्रत्येक इंजेक्शन पर 3000 रुपये कमिशन मिलता है।

रितांशु ने आरोपियों से कहा था कि डिमांड अधिक होने के कारण लोग मुंहमांगी कीमत पर रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीद रहे हैं। किसी को असली या नकली का पता तक नहीं चलेगा। मानकनगर इंस्पेक्टर मुताबिक केजीएमयू से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा विकास मूलरूप से सुलतानपुर का रहने वाला है। आरोपी कौशल शुक्ला ने डी-फार्मा कर रखा है। वह मूलरूप से सीतापुर का रहने वाला है। मौजूदा समय में खदरा में रहता है। लारी में ओटी टेक्निशन अजीत मौर्या मूलरूप से सोनभद्र का रहने वाला है।

इसके अलावा क्वीन मेरी में स्टाफ नर्स राकेश तिवारी बलरामपुर का रहने वाला है। आरोपियों को पकड़ने में सेन्ट्रल जोन के सर्विलांस प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, मानकनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज व अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के संबंध में 9454400290 पर वॉट्सऐप या मेसेज के जरिए सूचना दी जा सकती है। जानकारी देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों के खिलाफ विधिक राय लेकर एनएसए लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर