कोरोना संकट के बीच सीमा पर सर्जिकल उपकरणों की तस्करी, रंगे हाथ गिरफ्तार

कोलकाता। इस कोरोना काल में हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही है। एक तरफ दवा की मारामारी चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ आपदा को अवसर बनाने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बता दें कि देश में कोरोना संकट के बीच बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते सर्जिकल उपकरणों की तस्करी करते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए उपकरणों को ई-रिक्शा (टोटो) में छिपाकर सीमा चौकी हाकिमपुर के क्षेत्र से अवैध रूप से सीमा पार करा कर भारत से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। बीएसएफ की ओर से एक बयान में बताया गया कि ई-रिक्शा की तलाशी में 135 स्टेरलाइज्ड सर्जिकल नीडल बरामद हुई जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 1,51,000 रुपये है।

बयान के मुताबिक, 21 अप्रैल को सीमा चौकी हाकिमपुर, 112 वाहिनी ,सेक्टर कोलकाता के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दैनिक पट्रोलिंग पर थे। इस दौरान जवानों ने एक संदिग्ध ई -रिक्शा (टोटो) को बीएसएफ डयूटी लाइन पार करने की कोशिश करते हुए देखा जो तस्करी के उद्देश्य से स्वरूपदा बाजार से हाकिमपुर की तरफ जा रहा था। जब पेट्रोलिंग पार्टी ने उक्त ई -रिक्शा को रोककर तलाशी ली तो इसके अंदर से 135 स्टेरलाइज्ड सर्जिकल नीडल बरामद हुई।पकड़े गए तस्कर की पहचान मासूम बिल्ला गैन (24), गांव- तराली, पोस्ट- हाकिमपुर, थाना- स्वरूपनगर, जिला- उत्तर 24 परगना के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह एक भारतीय नागरिक है तथा पेशे से ड्राइवर का कार्य करता है, और तराली का रहने वाला है। वह पिछले कई वर्षों से छोटी–मोटी तस्करी में शामिल है। उसने यह भी बताया कि आज सुबह उसे ये सामग्री राजेश मोल्ला, गाव+पोस्ट-बिथारी, थाना- स्वरूपनगर, जिला- उत्तर 24 परगना से बिथारी बाजार मे मिला था तथा सभी सामग्रियों को डयूटी लाइन पार कर वापस राजेश मोल्ला को देना था। इसके बदले उसे 100 रुपये मिलते, लेकिन डयूटी लाइन पार करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे सभी सामग्रियों के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए तस्कर को जब्त सामानों के साथ स्वरूपनगर थाना को अग्रिम जांच के लिए सौंपा दिया गया। इधर, कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर, चंद्रशेखर, 112 वाहिनी, बीएसएफ ने अपने जवानों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की है, जिसके परिणामस्वरूप 135 स्टेरलाइज्ड सर्जिकल नीडल के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर मौजूद उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सका है।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC