कूड़े में मिली दवाएं, फार्मासिस्ट का ट्रांसफर

टांडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगातार हो रही शिकायतों एवं कूड़े में मिली दवाओं के मामले पर संज्ञान लेते हुए एसीएमओ ने आरोपी फार्मासिस्ट बलवंत ङ्क्षसह बिष्ट का मिलक ट्रांसफर कर दिया है। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के साथ ही पूरी तरह मनमानी हो रही है। सरकार द्वारा गरीब रोगियों को बांटने को भेजी गई दवाएं रोगियों को वितरण करने के बजाय कूड़े में फेंक दी जाती हैं। स्टॉक में रखी महंगी दवाएं प्राइवेट स्तर से गायब कर दी जाती हैं या प्राइवेट चिकित्सकों को बेच दी जाती हैं। सीएचसी में दिखाने आए रोगियों को भी दवाएं कीमत लेकर दी जाती हैं। चिकित्सकों की सीएचसी में पहले से ही कमी चली आ रही है। जो चिकित्सक हैं उसमें भी कुछ चिकित्सक पूरी तरह मनमानी करते हुए आवास पर ही बैठकर प्राइवेट स्तर से रोगियों को महंगी दवाएं देकर उनका शोषण करते हैं। एक्सरे मशीन तो है, लेकिन वह भी कमरे में बंद पड़ी रहती है। चिकित्सकों का ओपीडी में बैठने का कोई समय नहीं है।
जनरेटर होने के बावजूद रात में रोगियों को इसकी सुविधा भी नहीं मिलती। इसी को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष महनाज जहां, सभासदों, व्यापारियों तथा राइस मिलर्स ने धरना देकर नारेबाजी की थी। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया था, जिसकी एसीएमओ एमसी गर्ग, एसीएमओ संजीव कुमार अग्रवाल ने मौके पर जांच की। फेंकी हुई दवाओं के बारे में फार्मासिस्ट सुमित कुमार ने बताया कि दवाओं को दीमक लग गई थी। धूप में सुखाया जा रहा था। पूर्व फार्मासिस्ट बलवंत ङ्क्षसह बिष्ट को मिलक सीएचसी को ट्रांसफर कर दिया है। एसीएमओ ने दवाओं के लिए उचित स्थान न होने के कारण नए भवन में स्टाक करने का आदेश दिया। स्टाक में कम दवाओं, आवास पर मनमानी फीस लेकर रोगियों का शोषण करने, रोगियों से वसूली आदि के संबंध में कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस