केंद्रीय दवा भंडार पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, जांच के लिए भेजे 11 दवाओं के सैंपल

हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार दोपहर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में कुंभ मेले के लिए बनाये गए केंद्रीय दवा भंडार पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 11 दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। ड्रग इंस्पेक्टर ने केंद्र पर दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ अनिता भारती ने बताया कि कुंभ के दौरान हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को सही क्वालिटी की दवा उपलब्ध हो। सोमवार को मेले के केंद्रीय दवा भंडार से अलग अलग तरह की 11 महत्वपूर्ण दवाओं के सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। भंडार में दवाओं को सुरक्षित करने की व्यवस्था दुरुस्त मिली है।

कुंभ मेला क्षेत्र के तमाम अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं को सुरक्षित रखने और एक ही स्थान से सप्लाई करने के लिए मेला स्वास्थ्यय विभाग ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में केंद्रीय दवा भंडार स्थापित किया है। यहीं से तमाम दवाओं को मेले के छोटे-बड़े अस्पतालों में सप्लाई किया जाएगा। इस केंद्रीय दवा भंडार पर ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अनिता भारती ने औचक छापेमारी की। इस दौरान दवाओं को रखने का पहले रिकॉर्ड चेक किया गया, जिसके बाद भंडार में रखी 11 दवाओं के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन