आयुर्वेद और एलोपैथ के मिक्स डोज से काफी कारगर हो सकता है डायबिटीज का इलाज

नई दिल्ली। एलोपैथ के साथ आयुर्वेद दवा का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज में काफी कारगर हो सकता है। दरअसल एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. सुधीर सारंगी की अगुवाई में यह स्टडी की जा रही है। तीन फेज में इसकी स्टडी होनी है और अभी इसका पहला फेज ही पूरा हुआ है। पहले फेज के रजिल्ट में काफी पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं। अब इस स्टडी की आगे स्टडी होनी है। इस स्टडी के अनुसार आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 और एलोपैथिक दवा ग्लिबेनक्लामीड का पहले अलग-अलग ट्रायल किया गया और फिर दोनों दवाओं का एक साथ, यानी दोनों दवा एक साथ दी गई। दोनों के रिजल्ट में जब तुलना की गई तो पता चला कि एक साथ दवा देने से दोगुना असर हुआ। इससे इंसुलिन के स्तर में वृद्धि पाई गई और लेप्टिन हार्मोन का स्तर कम हुआ।

एम्स में इस पर स्टडी चल रही है और शुरुआती संकेत में यह बताया जा रहा है कि दोनों दवाओं के इस्तेमाल से डायबिटीज की बीमारी तेजी से कंट्रोल होती है। यह दवा बैड कोलेस्ट्रॉल को खून की नलियों पर जमने नहीं देती है। भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान (सीएसआईआर) द्वारा विकसित आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 की एंटी डायबिटिक क्षमता का पता लगाने के लिए एम्स के डॉक्टर यह अध्ययन कर रहे हैं। बता दें कि आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 में विजयसार, दारुहरिद्रा, गिलोय, मजीठ, गुड़मार और मिथिका जड़ी बूटियों का इस्तेमाल हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि इंसुलिन का स्तर बढ़ने से जहां डायबिटीज कंट्रोल होना शुरू हो जाता है। वहीं, लेप्टिन हार्मोन कम होने से मोटापा और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी अन्य परेशानियों कम होने लगती हैं। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रोल में ट्राइग्लिसराइड्स और वीएलडीएल का स्तर भी कम होता पाया गया। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि इस दवा के इस्तेमाल से डायबिटीज के मरीज में हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त