केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में ICU के बाहर बेची जा रहीं दवाइयां

लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में ICU (आईसीयू) के बाहर थैला लटकाकर दवाइयां बेचने का मामला सामने आया है। ट्रॉमा के पांचवें तल पर बने आईसीयू के बाहर निजी दवा वेंडर अपनी दवाइयां बेचते हैं। ये थैला लटकाकर मरीजों को आईसीयू में काम आने वाली महंगी दवाइयां बेच रहे हैं।

मिलीभगत के चलते चल रहा खेल

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में अवैध रूप से दवाइयां बेचने का खेल मिलीभगत से ही खेला जा रहा है। डॉक्टरों व रेजिडेंट्स सबकुछ जानकर भी इससे अनजान बने हुए हैं। कमीशन के लालच में कोई कुछ नहीं बोल रहा। हैरनी इस बात की है कि केजीएमयू प्रशासन इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

ऑन डिमांड मिल रही दवाइयां

 

आईसीयू के बाहर निजी दवा वेंडर ऑन डिमांड मरीजों के तीमारदारों को दवा उपलब्ध करा रहे हैं। वेंडर सिर्फ आईसीयू की महंगी दवाइयां ही बेचते हैं। अन्य विभागों की दवाएं इनके पास नहीं मिलती हैं। यह मामला तब सामने आया, जब एक तीमारदार और दवा वेंडर में बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस ऑडियो में वेंडर आईसीयू की दवाइयां कम दामों पर देने का दावा करता सुनाई दे रहा है।
इसमें वेंडर प्रिंट रेट से 20 प्रतिशत सस्ती दवा देने की बात कह रहा है।

स्टाफ भी इन वेंडरों से दवा खरीदने को बोलते है

हैरानी की बात तो यह है कि आईसीयू का स्टाफ भी इन वेंडरों से ही दवा खरीदने को बोलते हैं। सबसे अहम बात यह है कि फैकल्टी व सीनियर रेजीडेंट सब अनदेखा कर आईसीयू से बाहर निकल जाते हैं। वह इन वेंडरों पर कोई रोकटोक तक नहीं करते हैं।

मामले की करवाएंगे जांच
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि ट्रॉमा के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति दवा व सामान नहीं बेच सकता। सभी संकाय सदस्य व सीनियर रेजीडेंट को निर्देश है कि वह मरीजों को एचआरएफ या जन औषधि केंद्र की दवा लिखने के निर्देश हैं। यह पर बाहरी वेंडरों द्वारा दवा बेचने के मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस