सन फार्मा और ल्यूपिन ने अमेरिकी बाजार से दवाइयां वापस मंगवाई

मुंबई। देश की प्रमुख दवा कंपनियों सन फार्मा और ल्यूपिन ने अमेरिकी बाजार से अपनीे कुछ दवाइयां वापस मंगवाई हैं। ये दवाइयां मैन्युफैक्चरिंग में कुछ दिक्कत आने के कारण वापस मंगवाई जा रही हैं।

सन फार्मा ने ली सोडियम टैबलेट वापस

दवा रेगुलेटर अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) के अनुसार मुंबई की कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharma) लिथ्रोनाइन सोडियम टैबलेट के 96,192 बोतल अमेरिकी बाजार से वापस ले रही है। बता दें कि इस दवा का इस्तेमाल थायराइड के इलाज में किया जाता है।

प्रिंस्टन में मौजूद सन फार्मा की यूनिट ने भी कुछ टैबलेट्स वापस मंगवाई हैं। कंपनी के दादरा प्लांट में बनी इन दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग में समस्या आई बतायी गई है। कंपी का कहना है कि दवा की क्वालिटी ठीक नहीं रहने से इसे वापस लिया जा रहा है।

ल्यूपिन ने पेंसिलामीन दवा वापस ली

मुंबई की एक और दवा कंपनी ल्यूपिन (Lupin) भी अमेरिकी बाजार से पेंसिलामीन दवा वापस ले रही है। इस दवा का इस्तेमाल गठिया और विल्सन रोग के इलाज में होता है। बाल्टीमोर स्थित कंपनी की इकाई इन दवाओं को वापस ले रही है। यह दवा कंपनी के नागपुर प्लांट में निर्मित हुई थी। कंपनी ने पूरे अमेरिका में क्लास टू लेवल पर स्वैच्छिक तरीके से टैबलेट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है।

क्लास टू रिकॉल का यह है अर्थ

बता दें कि जब किसी दवा के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर बुरा असर पडऩे की आशंका होती है, तब क्लास टू रिकॉल होता है। भले ही यह अस्थायी तौर पर हो। यह भी माना जा सकता है कि स्वास्थ्य पर यह दवा अपना गंभीर असर नहीं दिखा पाएगी।

Related Posts

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 0 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत