फैक्टरी सील होने पर भी बनाई जा रहीं दवाइयां

देहरादून। रुड़की के सालियर क्षेत्र की एक फैक्टरी में बिना लाइसेंस के दवाइयों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि विभाग ने इस फैक्टरी को सील कर रखा है, इसके बावजूद यहां रात में दवाएं बनाई जा रही हंै। इस मामले में फैक्टरी के निदेशक ने ही पुलिस और ड्रग विभाग से शिकायत की है। आरोप है कि शामली निवासी शेयर होल्डर फैक्टरी को जबरन अपने कब्जे में लेकर दवाइयां बना रहा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर में माधोपुर रोड पर पैंथर हेल्थ केयर लिमिटेड के नाम से दवा फैक्टरी है। फैक्टरी के निदेशक सचिन सिंघल ने एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और ड्रग विभाग को शिकायत कर बताया कि फैक्टरी में शामली निवासी एक व्यक्ति आठ प्रतिशत का शेयर होल्डर है। उसने दबंगई दिखाते हुए फैक्टरी पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उन्होंने पिछले साल डीएम और ड्रग विभाग से की थी। पांच फरवरी 2019 को ड्रग विभाग ने फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी फैक्टरी में वह चोरी छिपे दवाएं बनवा रहा था। शिकायत पर 18 फरवरी 2019 को एसडीएम और पुलिस ने निरीक्षण किया तो लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी वहां दवाएं बन रही थीं।

इस पर एसडीएम ने फैक्टरी को सील कर दिया था। कुछ दिनों बाद बिना अनुमति के ही फैक्टरी की सील खोलकर फिर से चोरी छिपे यहां दवा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत फिर डीएम से की और फैक्टरी लाइसेंस निरस्त होने के दस्तावेज भी दिखाए। आरोप है कि शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति फैक्टरी में नकली दवाएं बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। निदेशक सचिन सिंघल ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गंगनहर कोतवाली में भी शिकायत की है। इस संबंध में एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि फैक्टरी जाकर जांच की गई। वहां दवाई बनाई जा रही थी, लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए। तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फैक्टरी सील होने के बाद उत्पादन पर रोक लगा दी थी। अब यह फैक्टरी रात में अवैध रूप से चल रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ने बताया कि इस फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित है। ऐसे में फैक्टरी में दवाई नहीं बनाई जा सकती। अगर ऐसा मामला मिला तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा