कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का एआई से लगा सकेंगे पता, टाटा कैंसर हॉस्पिटल ने की पहल

नई दिल्ली। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आसानी से पता लगाया जा सकेगा। भारत के सबसे बड़े कैंसर हॉस्पिटल मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने इस मामले में खास पहल कर दी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को यह सिखाने के लिए गहन शिक्षा को तैनात करना कि कैंसर का शुरुआती निदान कैसे किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पता लगाने वाला उपकरण, पूर्वानुमानित गैर-उत्तरदाताओं के लिए अनावश्यक कीमोथेरेपी से बचने में भी मदद करेगा।

हॉस्पिटल में खाली बेड का पता चलेगा

गौरतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) धीरे-धीरे हमारी जिंदगी के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि जिंदगी के हर क्षेत्र में यह बड़े बदलाव ला रहा है। ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च (एनआईएचआर) के अनुसार एआई की मदद से बीमारियों की स्क्रीनिंग और इलाज दोनों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। इसके जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि कौन से हॉस्पिटल में कितने बेड बचे हैं। एआई की मदद से ब्रेस्ट स्क्रीनिंग और रेडियोलॉजिस्ट का काम करीब आधा हो गया है।

एनआईएचआर की रिपोर्ट मेें बताया गया है कि एआई के जरिए मेडिकल के क्षेत्र में शानदार काम हो रहे हैं। अब ऐसा समय आ गया है कि हम एआई पर भरोसा कर सकते हैं। आंखों से लेकर पेट में होने वाली बीमारी तक का पता हम एआई के जरिए लगा सकेंगे।

हार्ट अटैक के लक्षण को भी पहचान सकेंगे

कैंसर

एआई आधारित स्टेथोस्कोप के जरिए घर पर ही प्राइमरी स्टेज पर हार्ट अटैक के लक्षण को पहचान सकते हैं। दावा किया गया है कि एआई 90 प्रतिशत तक सही परिणाम दिखाता है। रूटीन ब्लड टेस्ट से भी एआई एप्लीकेशन के द्वारा पता चल जाएगा कि किसी व्यक्ति को कब दिल का दौरा पडऩे वाला है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस