प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार

बछवाड़ा। प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।
थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने बछवाड़ा बैंक बाजार में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रानी-एक पंचायत के वार्ड संख्या-13 धरमपुर निवासी योगेंद्र राय के 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

ऐसे आया मामला पकड़ में

थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक बाजार में एक प्राइवेट स्कूल के पास एक युवक हाथ में थैला लेकर खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक लिया और तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को थैले से 100 एमएल की कुल 9 बोतल मिली। जांच करने पर पता चला कि ये प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें है।

एक और मामला पकड़ा

पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर एक और मामला पकड़ा। एनएच-28 रसीदपुर सीमा पर दलसिंहसराय से बछवाड़ा की तरफ आ रही एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति जा रहे थे। पुलिस को सामने देखते ही दोनों युवक बीच सडक़ पर अपना थैला फेंक कर वापस दलसिंहसराय की ओर भाग गए। पुलिस ने इस फेंके गए प्लास्टिक के थैले को खोलकर देखा तो इसमें 100 एमएल की 220 बोतल प्रतिबंधित सिरप व 50 गोली नशीली दवा की बरामद हुई।

प्रतिबंधित कफ सिरप

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से फरार दोनों युवकों की भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनहें काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पहले से गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया