कैंसर दवा घोटाले में डॉक्टर्स की भूमिका की होगी जांच, हाईकोर्ट के निर्देश

जयपुर। आरजीएचएस में कैंसर दवा घोटाले में राजस्थान हाईकोर्ट ने डॉक्टर्स की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दुकानदार और डॉक्टर्स की मिलीभगत के बिना यह घोटाला संभव नहीं।

यह है मामला

राज्य में स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस में कैंसर दवा के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में नया मोड़ आया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस घोटाले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि दुकानदार और डॉक्टर्स की मिलीभगत के बिना यह घोटाला हो नहीं सकता। ऐसे में डॉक्टर्स की भूमिका की सही ढंग से जांच होनी चाहिए। इन निर्देशों के चलते अब डॉक्टर्स की भूमिका की जांच की जाएगी।

डॉक्टर्स की भूमिका की जांच होगी

मेडिपल्स के डॉ. विनय व्यास, एम्स, निजी व सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स की भूमिका को लेकर डीआईजी एसओजी के सुपरविजन में इस घोटाले में उनकी भूमिका की जांच होगी। गौरतलब है कि आठ माह पहले बासनी थाने में दर्ज हुए इस मामले में पुलिस, साइबर क्राइम व एसओजी की जांच झंवर मेडिकल के जुगल झंवर व उनके बेटे तुषार झंवर तक ही केंद्रित रही।

अब जांच एजेंसी ने डॉक्टर्स को इस व्यापक घोटाले में बुक तक नहीं किया है। इस पर एसओजी की ओर से कहा गया है कि डीआईजी के दिन-प्रतिदिन के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी से जांच करवाई जाएगी।

बता दें कि सितंबर 2023 में आरजीएचएस के संयुक्त परियोजना निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह किलक ने आरजीएचएस के इस दवा घोटाले की जानकारी मिलने पर बासनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई था। उन्होंने बताया था कि ज्ञात हुआ है कि आरजीएचएस लाभार्थी मोहन कंवर काफी समय से लगातार मेडीप्लस अस्पताल जोधपुर से इलाज लेकर स्तन कैंसर बीमारी की महंगी दवाइयां एक ही मेडीकल स्टोर जालोरी गेट स्थित झंवर मेडीकल से ले रही है।

इस मामले को संज्ञान में लेकर एमडी इण्डिया टीम के राज्य प्रमुख डॉ. प्रशांत क्षेत्रिय को इस संबंध में जांच के लिए कहा गया। मरीज मोहन कंवर के स्तन कैंसर के बारे में जांच की गई तो पता चला कि वो चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में मामला पुलिस तक पहुंचा।

Related Posts

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की