एसएमएस अस्पताल में लगेंगे 101 एसी, 50 कूलर एवं 20 वाटर कूलर, गर्मी से मिलेगी राहत

जयपुर (कैलाश शर्मा): हीटवेव प्रबंधन एवं रोगियों को अस्पताल में सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में करीब 74 लाख रुपये की लागत से एसी, कूलर एवं शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने इन संसाधनों को आरएमआरएस में उपलब्ध राशि से खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रदेश में हीटवेव की प्रबलता के चलते चिकित्सा संस्थानों में समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत दिनों तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आरएमआरएस में उपलब्ध राशि का युक्तिसंगत उपयोग करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सवाई मानसिंह अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की खरीद के लिए 74 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस राशि से अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ओपीडी, दवा वितरण केन्द्रों, जांच केन्द्रों, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य स्थानों पर 101 एयर कंडीशन, 50 डेजर्ट कूलर एवं 20 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इससे अस्पताल में आने वाले रोगियों एवं परिजनों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 23 मई को एसएमएस अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को कंटीजेंसी प्लान बनाकर हीटवेव से संबंधित व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने अस्पताल में हीटवेव से बचाव और इसके उपचार संबंधी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए हैं।

जयपुरिया अस्पताल में और सुदृढ़ हुईं व्यवस्थाएं

भीषण गर्मी एवं लू-तापघात की स्थिति को देखते हुए राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय में भी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया है। अस्पताल में कूलर, पंखों एवं एसी आदि की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही, अन्य सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा 27 मई को किए गए निरीक्षण में व्यवस्थााओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना में अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।

अस्पताल के नोडल अधिकारी, उप निदेशक प्रशासन राजमेस श्री खेमाराम यादव ने बताया कि चिकित्सालय के सभी रजिस्ट्रेशन काउंटरों, वार्डों, प्रतीक्षालय एवं अन्य स्थानों पर पंखों एवं कूलरों की संख्या बढ़ाई गई है तथा बैठने एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर एवं अन्य स्थानों पर छाया हेतु ग्रीन नेट लगवाई गई है। खराब एसी सही होने तक वैकल्पिक इंतजाम के रूप में बडे कूलर लगाए गए हैं। सभी वार्डों में कूलरों की संख्या बढ़ाई गई है तथा एग्जास्ट फैन भी लगाए गए हैं। शौचालयों एवं परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर किया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन