कैडिला फार्मा के सीएमडी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, गुजरात हाईकोर्ट ने दिए आदेश

अहमदाबाद। कैडिला फार्मा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के खिलाफ बुल्गारियाई महिला से दुष्कर्म के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी राजीव मोदी पर बलात्कार, हमले और जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि यह मामला निचली अदालत से कैंसिल हो गया था। यह बुल्गारियाई महिला कंपनी में फ्लाइट क्रू के रूप में शामिल हुई थी। पीडि़ता ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगया था।

यह है मामला

बुल्गारिया की युवती के अनुसार उसे कैडिला में प्राइवेट फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी ऑफर हुई थी। अहमदाबाद स्थित फार्मा कंपनी के सीएमडी राजीव मोदी ने एक बार ऑफिस में मुझे अकेले देर तक रोका और रेप किया। वह ऑफिस के बाथरूम में भी मेरा रेप करता था। मैंने शिकायत की तो मुझे कंपनी से निकाल दिया। मेरी निजी ई-मेल आईडी भी ब्लॉक कर दी गई। कोरोना न होने के बावजूद मुझ पर देश छोडऩे का दबाव डाला गया।

पीडि़ता का आरोप है कि जब उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को ई-मेल करना शुरू किया तो उन्हें वस्त्रपुर महिला पुलिस स्टेशन भेज दिया। सवाल पूछकर उन्हें परेशान किया गया। इसी दौरान जॉनसन मैथ्यू वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन आया और हलफनामे पर उनसे जबरन साइन करा लिया। इसमें लिखा था कि यह मामला कंपनी और अधिकारियों के बीच का है। लडक़ी का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों की मदद की।

हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कैडिला फार्मा

पीडि़ता के अनुसार उसने निचली अदालत में केस दायर कर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश देने बारे कहा। लेकिन निचली अदालत ने उसका मामला कैंसिल कर दिया। आखिर उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एचएम कंसाग्रा ने बताया कि अहमदाबाद स्थित फार्मा कंपनी के सीएमडी पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) और 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दो महीने के अंदर जांच पूरी करने के आदेश

गुजरात हाई कोर्ट से मिले निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। हाई कोर्ट ने दो महीने के अंदर जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। पीडि़ता की शिकायत पर कैडिला फार्मा के सीएमडी राजीव मोदी और जॉनसन मैथ्यू नामक एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा