फर्जी एमआर ने दवा व्यापारी से तीन लाख रुपये ठगे

आगरा। फर्जी एमआर ने जीवन रक्षक दवाइयां बेचने के नाम पर एक दवा व्यापारी से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा क्षेत्र पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है

जगदीशपुरा स्थित आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में कैला मां ड्रग हाउस के संचालक जितेंद्र गोयल के साथ यह ठगी हुई। पीडि़त दवा व्यापारी जितेंद्र गोयल ने बताया कि उनके पास राजस्थान के जयपुर के केयर मेडिकल साल्यूशंस का प्रतिनिधि बनकर एक युवक ने 22 जून को वाट्सएप पर संपर्क किया।

जीवन रक्षक दवाओं का आर्डर

पीडि़त व्यापारी ने बताया कि फर्जी एमआर से उन्होंने बाजार में कम उपलब्ध जीवन रक्षक दवाओं के बारे में जानकारी ली। ठग ने दवाएं उपलब्ध होने की बात कही तो उन्होंने आर्डर दे दिया। कुछ दिन बाद ठग ने व्यापारी को दो बिल भेज दिए। इस पर व्यापारी ने एडवांस के तौर पर उसे 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

दो माह तक झांसा देता रहा

फर्जी एमआर

कई दिन बीतने पर भी दवाएं नहीं पहुंची तो एमआर से बात की। आरोपी ठग ने पूरा भुगतान होने पर ही दवाइयों की डिलीवरी करवाने की बात कही। ऐसे में दवा व्यापारी ने दोनों बिलों के कुल तीन लाख तीन हजार रुपये बैंक खाते के जरिए भेज दिया। आरोपी इसके बावजूद दो माह तक झांसा देता रहा और बाद में अपना फोन भी बंद कर दिया।

कोर्ट की शरण

दवा व्यापारी खुद जयपुर पहुंचा और कंपनी में जाकर जांच पड़ताल की। उन्हें बताया गया कि आरोपी उस कंपनी में नहीं है। उसने फर्जी बिल भेजकर उनके साथ ठगी की है। दवा व्यापारी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस में की। पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज न किए जाने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC