कैमिस्ट अगर भाजपा का सदस्य है तो उसे नहीं पकड़ा जाएगा!

हांसी (हिसार)। हांसी में दवा विक्रेताओं में चर्चा जोरों पर है कि अगर आप भाजपा के सदस्य भी बन जाते हैं तो आप नशीले पदार्थ तो क्या कुछ भी बेच सकते हो, हरियाणा दवा विभाग आपका बाल भी बांका नहीं करेगा। लेकिन अगर आप भाजपा सदस्य नहीं हो तो आप पर शिकायत होते ही दवा विभाग रेड डाल देगा। इसी के चलते पार्षद की कैमिस्ट शाप पर रेड डाली गई और दवाओं के सैंपल लिए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय इंदिरा कॉलोनी में कैमिस्ट शॉप पर रेड की। पता चला कि यह दुकान वार्ड 15 के पार्षद सुरेंद्र उर्फ राहुल की है। दुकान से दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। टीम की तरफ से यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी में स्थित राहुल मेडिकल हॉल का संचालन किया रहा है। दुकान संचालक के पास कोई डिग्री नहीं है। बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की दुकान चलाई जा रही है। यहां एक्सपायरी एवं प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर रेड की। रेड के दौरान पार्षद सुरेंद्र उर्फ राहुल दुकान पर मिले। टीम ने दवाओं की जांच कर कुछ दवाओं के सैंपल लिए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पार्षद सुरेंद्र के क्लीनिक पर करीब दो वर्ष पहले छापा मारा था। तब भी उनके क्लीनिक से दवाओं के सैंपल लिए गए और डिग्री सही न मिलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पार्षद को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद सुरेंद्र ने अपना क्लीनिक बंद कर दिया और अब वह कैमिस्ट शॉप चला रहे हैं। बताया गया कि उक्त कैमिस्ट शॉप का प्रोपराइटर पार्षद है, लेकिन लाइसेंस किसी और का किराए पर ले रखा है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 13 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ