20 फार्मा नहीं बना सकेंगी दवा, सैंपल फेल मिलने पर 6 को नोटिस

नालागढ़ (सोलन)। दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने बार-बार सैंपल फेल होने पर हिमाचल के 20 दवा उद्योगों में उत्पादन पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, छह कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। बता दें कि छह महीने के भीतर प्रदेश में बनने वाली 67 दवाओं के सैंपल हुए हैं। प्राधिकरण ने ऐसे 100 उद्योगों की सूची बनाई और जांच-पड़ताल के बाद यह बड़ी कार्रवाई की है जिससे हडक़ंप मच गया है। ये उद्योग सोलन के बीबीएन, सिरमौर और कांगड़ा जिला में स्थापित हैं। ये सभी एलोपैथी दवा बनाते हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मानक पूरे होने तक इन उद्योगों में उत्पादन शुरू नहीं होगा। जिन छह उद्योगों में ताजा दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन पर कार्रवाई करने के लिए सहायक औषधि नियंत्रक, उप औषधि नियंत्रक को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जून में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अलर्ट में हिमाचल की दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं। ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर में फेल 25 दवाओं में हिमाचल के उद्योगों की 7 दवाओं के बैच फेल पाए गए हैं। इन्हें बाजार से वापस बुला लिया गया है।
फेल हुई दवाओं में क्रिसेंट लिमिटेड कुंजाहल की टेलमीसारटन 40, साई टेक मेडिकेयर कालाअंब की एमोक्सीसिलिन पोटैशियम कलवनेट, जी लैबोरेटरीज पांवटा साहिब की पैंटरापजोल, ग्रेमपस लैबोरेटरीज कालाअंब की नियोमाईसिन सलफेट पॉलीमीजिन सलफेट एंड बैक्ट्रिसीन जिंक पाउडर के दो बैच, रेडिको रेमेडीज बरोटीवाला की डरोटेवराइन हैड्रोक्लोराइड सस्पेंशन और मेडिपोल फार्मास्यूटिकल भुड्ड बद्दी की अल्प्राजोलम शामिल है। ये दवाएं उच्च रक्तचाप, संक्रमण, गैस्ट्रिक, अनिद्रा आदि रोगों के उपचार में काम में आती हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में दवा नियंत्रक प्राधिकरण बद्दी के मुख्य कार्यालय के अलावा सिरमौर के नाहन, कांगड़ा के धर्मशाला और मंडी में सब जोन बनाए हैं। बावजूद इसके दवाओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन