कैमिस्ट आज से काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध 

अंबाला कैंट। ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर के केमिस्ट सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा, वहीं फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर भी उन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना मुश्किल होगा, जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में देशभर के 8.50 लाख और हरियाणा के 16 हजार केमिस्ट जहां 20 सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे, वहीं 28 सितंबर को एक दिन की हड़ताल की जाएगी।
हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी जहां कारोबार के हित में नहीं है, वहीं उन दवाओं की बिक्री को भी तेज कर देगी, जिनका गलत इस्तेमाल होने की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। इसी को लेकर सरकार के समक्ष पहले भी विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस राहत नहीं मिली है। ऐसे में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 सितंबर से सभी दवा विक्रेता ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर दवा बेचेंगे। इसके साथ ही यदि सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठाती तो 28 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल तथा इसके बाद चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव अशोक सिंगला ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 सितंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा, जबकि 28 सितंबर को देशभर में एक दिन की हड़ताल है। ऑनलाइन फार्मेसी लोगों के हितों में नहीं है, जबकि इसमें कई परेशानियां खड़ी होंगी। इसी का ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन विरोध कर रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर