कोरेक्स दवा बेचने के आरोप में मामा-भांजे को किया गिरफ्तार, 90 बॉटल जब्त

पलामू (झारखंड)। प्रतिबंधित नशीली कोरेक्स दवा की खरीद व बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में मामा-भांजे हैं। दोनों को जिले के तरहसी के बेदानी चौक से गिरफ्तार किया गया।

90 बॉटल प्रतिबंधित कोरेक्स दवा बरामद

जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों के पास से 90 बॉटल प्रतिबंधित कोरेक्स दवा बरामद की गई है। प्रत्येक बॉटल में 100 एमएल दवा भरी हुई मिली है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान मटपुरही के 29 वर्षीय अमित कुमार पांडे (मामा) पिता अंजनी पांडे एवं 20 वर्षीय चिलहो के नितेश पांडे (भांजा) के रूप में हुई है। दोनों बेदानी चौक पर गुमटीनुमा दुकान में नशीली दवा की खरीद-बिक्री करते थे।

यह है मामला

तरहसी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार दास दिवा गस्ती में निकले थे। बेदानी चौक के पास उनहें सूचना मिली कि बगही में पेट्रोलपंप के पास एक गुमटी में प्रतिबंधित कोरेक्स दवा बेची जा रही है। सूचना के तहत तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. नदीम सिद्दीकी के साथ कार्रवाई की गयी। टीम ने गुमटी से 90 बॉटल कोरेक्स दवा बरामद करते हुए दोनों मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया।

रोजाना 8-10 बोटल बेच देते थे आरोपी

कोरेक्स दवा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बिहार से एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए आया था। उसने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उन्हें कोरेक्स दवा बेचने के लिए कहा। तब से वे इस धंधे में जुड़ गए। वह व्यक्ति लगातार उन्हें दवा लाकर दे जाता था। वे रोजाना कोरेक्स दवा की आठ से दस बॉटल बेच देते थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन