नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन की खेप के साथ हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

रायपुर। नशीली टेबलेट एप्राजालेम की खेप के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कालीबाड़ी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। आरोपी अपने पास रखी नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उसके घर पर रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया गया है। इसकी कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई है।

हिस्ट्रीशीटर है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी जियाउल उर्फ जाउल थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाने में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट और नारकोटिक एक्ट समेत प्रतिबंधात्मक धाराओं के 12 से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी एक मामले में जेल भी जा चुका है।

कस्टमर की तलाश में था आरोपी

पुलिस को सूचना मिली कि कालीबाडी स्थित गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने घर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे हुए हंै। वह इन्हें बेचने के लिए कस्टमर की तलाश में है। इस सूचना पर थाना पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के घर पर जाकर छापा मारा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल उर्फ जाउल निवासी कोतवाली रायपुर बताया है। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर निट्राजेपम नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पाई गई। पुलिस के पूछने पर आरोपी किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात नहीं दिखा पाया।

1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त 

पुलिस ने आरोपी जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया। जब्त टेबलेट की कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई