कोरोना इंजेक्शन ब्लैक में बेचने आया युवक गिरफ्तार

मुंबई। खाद्य व औषधि प्रशासन (एफड़ीए) ने मुंबई पुलिस की मदद से कोरोना संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टोसिलिजुमैब इंजेक्शन को ब्लैक में बेचने के मकसद से दिल्ली से आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 इंजेक्शन बरामद किए हैं। नियमों के मुताबिक डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही इंजेक्शन खरीदा और बेचा जा सकता है, लेकिन आरोपी ने दिल्ली में मेडिकल की दुकान से बिना किसी पर्ची के दवा खरीदी और उसे मुंबई में ज्यादा पैसे लेकर बेचने पहुंच गया। मूल रूप से उत्तराखंड के उधमपुर के निवासी गिरफ्तार आरोपी का नाम आजम खान है। उसे जाल बिछाकर बांद्रा इलाके से दबोचा गया। बरामद टोसिलिजुमैब इंजेक्शन सिप्ला कंपनी का है, जिसकी कीमत 40 हजार 545 रुपए है, लेकिन आरोपी लाख रुपए में इसका सौदा कर रहा था। सीनियर इंस्पेक्टर महेश देसाई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ