कोरोना की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में डोगरा लैब के संचालक गिरफ्तार

अंबाला। दुनिया भर में कोरोना ने आतंक मचा रखा है तो वहीं दूसरी तरफ हैरान कर देने वाली भी खबरे आ रही है। जानकारी के अनुसार कुछ डॉक्टर कोरोना की फर्जी रिपोर्ट भी तैयार कर रहे है। बता दें कि फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित डोगरा लैब के संचालक डॉक्टर वासु डोगरा को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने लैब को भी सील कर दिया है। सीएमओ की ओर गठित जांच टीम की शिकायत पर ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाद में डॉक्टर वासु डोगरा को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

बता दें कि एक स्टिंग ऑप्रेशन के दौरान ही डोगरा लैब में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने का खुलासा हुआ था। स्टिंग में यह साफ दिख रहा था कि मुंह मांगे पैसे लेकर लैब में लोगों की सुविधा के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। लैब में तैनात एक कर्मचारी भी यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जिस रिपोर्ट को नेगेटिव दिखाना होता है उस पर फ्लाइट कोड का इस्तेमाल किया जाता है। इस खुलासे के बाद देर रात ही एएसएमओ डॉक्टर सुखप्रीत सिंह, डॉक्टर विजय वर्मा, मेडिकल ऑफिसर कौशल कुमार, केपी सिंह व डॉक्टर कर्त्तव्य प्रताप सिंह ने लैब पर छापा मारकर कई जरुरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। जांच के बाद ही जांच टीम ने लैब को भी सील कर दिया था। तब जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।

कोरोना की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में काबू किए डोगरा लैब के संचालक डॉक्टर वासु डोगरा को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर रिहाई के बाद डॉक्टर वासु डोगरा ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। इसी वजह से अदालत ने उन्हें तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया है। वे मामले में हर जांच के लिए तैयार हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट