दवा की दवा और आक्सीजन के बाद अब ब्लैक में मिल रही ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस

बरेली। एक तरफ देश भर में कोरोना से मरने वालों का अकड़ा बढ़ता जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लोग आपदा को अवसर बनाने से बाज नहीं आ रहे है। गौरतलब है कि कोरोना मरीजों के लिए प्रयोग होने वाली दवा की कालाबाजारी के साथ-साथ अब आक्सीजन वाली एंबुलेंस भी ब्लैक में मिलने लगी है। बता दें कि कोरोना महामारी में दवाओं-इंजेक्शन के बाद अब आक्सीजन वाली एंबुलेंस की भी ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमितों की परेशानी में एंबुलेंस के दाम 40 फीसदी बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं, अगर मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई है तो 1 हजार रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। संक्रमण से बदतर होते हालात में लखनऊ जाने के एंबुलेंस संचालक 10 हजार से अधिक की मांग कर रहे हैं।

आम दिनों में लखनऊ और दिल्ली तक जाने के लिए सामान्य एंबुलेंस 5 हजार रुपये तक लेती थी और आक्सीजन वाली एंबुलेंस 5500 रुपये में मिल जाती थी। कोरोना महामारी के चलते पहले एंबुलेंस की मारामारी शुरू हुई और फिर आक्सीजन वाली एंबुलेंस की। हालत यह है कि इस समय आक्सीजन वाली एंबुलेंस की एडवांस बुकिंग चल रही है। दरअसल नवाबगंज इलाके में एंबुलेंस चलाने वाले नसीम ने बताया कि पहले आक्सीजन का एक सिलेंडर 100 रुपये में भरवा लेते थे।

कोरोना महामारी के चलते अब यही सिलेंडर 600 रुपये में भरवा रहे हैं। इस समय हालात ऐसी है कि कई तीमारदार सामान्य एंबुलेस में खुद अपना आक्सीजन सिलेंडर लेकर चलने को भी तैयार हैं। तो वहीं एंबुलेंस चालक अब मरीज के अनुसार किराया तय कर रहे हैं। अगर उनको पता चल रहा है कि मरीज कोरोना पाजिटिव है तो 1 हजार रुपये अतिरिक्त चार्ज ले रहे हैं। उनका कहना है कि पाजिटिव मरीज होने पर आक्सीजन की खपत अधिक होती है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी होता है।

किराया (लखनऊ/दिल्ली) 3 माह पहले अब

सामान्य एंबुलेंस 4800 8000

आक्सीजनयुक्त एंबुलेंस 5500 10000

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली