कोरोना के इलाज में 3500 आयुष दवाओं का होगा ट्रायल

नई दिल्ली। कोरोना के इलाज में कारगर दवाई की खोज के लिए आयुर्वेद समेत भारतीय चिकित्सा पद्धति की दवाएं भी खंगाली जा रही हैं। पूरे देश के आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होमियोपैथ के डाक्टरों व विशेषज्ञों ने आयुष मंत्रालय को 3500 से अधिक दवाइयों और उसके फार्मूले को कोरोना के इलाज में कारगर होने का दावा करते हुए उसका ट्रायल करने का प्रस्ताव भेजा है। आयुष मंत्रालय इन प्रस्तावों में 100 से अधिक सबसे सटीक लगने वाले फार्मूले को कोरोना के इलाज में ट्रायल के तौर पर शामिल पर विचार कर रहा है। दरअसल, 28 मार्च को आयुष डाक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने और इसके इलाज का बेहतर विकल्प ढूंढने का आह्वान किया था। इसके बाद आयुष मंत्रालय ने सभी भी डाक्टरों व विशेषज्ञों को इसके प्रस्ताव भेजने को कहा कि ताकि उन दवाओं और फार्मूलेशन पर ट्रायल कर उसकी उपयोगिता को वैज्ञानिक पैमाने पर परखा जा सके। आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कि इन सभी प्रस्तावों में से सबसे बेहतर लगने वालों की पहचान की जा रही है। कोरोना की दवा की खोज के लिए आयुष मंत्रालय 50 से अधिक प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट कर रहा है। कोरोना के मरीजों को तीन से छह महीने तक आयुष की दवाओं को देकर मरीज पर पडऩे वाले प्रभाव के आंकड़े जुटाए जाएंगे। सबसे बेहतर साबित होने वाली दवा को बाद में कोरोना के इलाज में आधिकारिक रूप से शामिल किया जा सकता है। इसके पहले मार्च में ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते खतरे से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं और औषधियों के इस्तेमाल की सलाह दे चुका है। इनमें होमियोपैथ दवा आर्सेनिकम अलबम 30 भी शामिल है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह दवा कोरोना के इलाज के लिए नहीं है, बल्कि फ्लू जैसी बीमारी से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन