कोरोना के चलते फेस मास्क 4 गुना महंगा 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते भारत में फेस मास्क की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। डिमांड बढऩे से इसकी कीमत में भी काफी उछाल आया है। मात्र 10 रुपये कीमत वाला फेस मास्क आज 40-50 रुपये में भी नहीं मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 49 रुपये है और डिलिवरी में 4-5 दिन का वक्त लगता है। सर्जरी में इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क की कीमत में 300 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी आ गई है। मास्क के अलावा सैनिटाइजर की कीमत में भी उछाल आया है। जिन अस्पतालों में पहले से ज्यादा स्टॉक नहीं थे, वहां मेडिकल स्टॉफ को भी यह उपलब्ध नहीं हो रहा है। बता दें कि मास्क की बहुत बड़े पैमाने पर सप्लाई चीन से होती थी, लेकिन फिलहाल वहां से सप्लाई बंद है। लोकल मास्क प्रोड्यूसर जरूरत के हिसाब से मास्क बनाने में पिछड़ रहे हैं। मेडिकल एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि अगर आप हेल्दी हैं और कोई जरूरतमंद है, मसलन जिसे सर्दी-जुकाम हो गया हो या मेडिकल स्टाफ, जिसे इसकी ज्यादा जरूरत है तो बेहतर होगा कि आप जरूरतमंदों को पहले खरीदने दें, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत ज्यादा है। इसके अलावा साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इंफेक्शन से समस्या नहीं बढ़े। वहीं, इंग्लैंड में कई ऐडवर्टाइजमेंट को बैन कर दिया गया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि उनके ब्रैंड का मास्क कोरोना वायरस को फैलने से रोकता है। मेडिकल एक्सपट्र्स हर किसी से अपील कर रहे हैं कि हर कार्य से पहले व बाद में हाथ जरूर धोएं और खुद को इंफेक्शन से बचाएं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन