खांसी-जुकाम की दवा में जहर, दवा कंपनी को सील कर लाइसेंस सस्पेंड किया

नाहन (हप्र)। सूबे के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित डिजिटल विजन दवा कंपनी में बनी खांसी और जुकाम की दवा के सैंपल फेल आए हैं। कोल्ड बेस्ट सीरप दवा में डाई एथिलीन ग्लाइकोल नामक जहरीला पदार्थ पाया गया है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के स्टेट ड्रग कंट्रोलर की सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल स्टेट ड्रग कंट्रोलर की टीम ने कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ कालाअंब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया। दवा कंपनी को सील करने के साथ ही लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
गौरतलब है कि सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और हिमाचल स्टेट ड्रग कंट्रोलर की टीम ने 15 से 18 फरवरी तक डिजिटल विजन कंपनी में छापेमारी कर सैंपल भरे थे। साथ ही कंपनी का सारा रिकॉर्ड भी जब्त किया था। जांच के दौरान टीम को पता चला कि कच्चा माल चेन्नई से दिल्ली, दिल्ली से अंबाला और अंबाला से कालाअंब में डीलरों द्वारा पहुंचाया गया था। इसके बाद कालाअंब में दवा का उत्पादन किया गया। इस बैच की 5500 बोतलों का उत्पादन सितंबर 2019 में किया गया। इसकी सप्लाई 10 राज्यों में की गई। सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
बता दें कि दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 में जम्मू व उधमपुर में खांसी-जुकाम की दवा का सेवन करने से 12 बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 36 बच्चों की किडनी खराब होने के मामले सामने आए। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने हिमाचल को इस उद्योग पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। हिमाचल प्रदेश हेल्थ एंड सेफ्टी रेगुलेटरी विभाग के निदेशक डॉ. नरेश कुमार ल_ ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सैंपल की रिपोर्ट फेल आने के बाद उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर कंपनी को सील कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह के अनुसार दवा उद्योग का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जो सैंपल हमारी टीम ने भरे थे। अभी उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 17 फरवरी से ही उद्योग में उत्पादन बंद है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट