कोरोना के दौर में गरारे करने की दवा ‘गारगल’ की रिकॉर्ड बिक्री

सीकर (राजस्थान)। कोरोना संक्रमण के दौर में गला साफ करने की दवा (गारगल) की रिकॉर्ड बिक्री होने की खबर है। इसके चलते अन्य दवाओं का कारोबार आधा रह गया है। मेडिकल कारोबारियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आमजन घर के अन्दर है। इसके कारण से मौसमी बीमारियों से भी बचा है। तभी तो इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, उल्टी, दस्त जैसी बीमारी के मरीज बहुत कम आए हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सकों के क्लिनिक बंद रहने से भी अन्य तरह के रोगों के मरीज कम आने से दवा व्यापार पर बड़ा असर पड़ा है। इसका अनुसार जिले के प्रमुख दवा स्टाकिस्ट से लगा सकते हैं। पहले उनकी एक माह की बिक्री करीब 1.40 करोड़ रुपए थी, जो अब 95 लाख रुपए रह गई है। जिले के अन्य स्टाकिस्ट के यहां भी दवाओं की बिक्री इसी अनुपात से कम हुई है। कोरोना के संक्रमण में गला खराब होने या खांसी होने का प्रमुख लक्षण है। इसके कारण इन दिनों गला साफ करने की दवा बड़ी मात्रा में बिकी है। मेडिकल काउंटरों पर इसकी बिक्री रिकॉर्ड रही है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हर किसी ने गारगल खरीदने में सोच-विचार नहीं किया। किसी चिकित्सक से फोन पर भी सलाह ली तो चिकित्सकों ने भी मरीज को कोई रिस्क नहीं लेने का सुझाव दिया। पहले अस्पताल में दिखाने और गारगल करना जरूरी बता दिया। इस कारण गला साफ करने की दवाओं की बिक्री बढ़ी है। जिले में बीपी व शुगर की दवाओं की बिक्री बराबर रही है। हालांकि बीपी, शुगर के भी नए मरीज सामने कम आए हैं। जानकारों के अनुसार चिकित्सकों के पास मरीज कम आए हैं। जिसके कारण बीपी व शुगर के नए मरीज चिह्नित नहीं हो सके। ऐसे में नए मरीज तो बहुत कम आए लेकिन, पुरानों को नियमित दवा खानी पड़ती है। ऐसे में बीपी व शुगर की दवा भी बराबर बिकी हैं। नैमिगो फार्मा प्रा.लि. के जोनल सेल्स मैनेजर नगेन्द्र शर्मा के अनुसार लॉकडाउन के दौरान दवा कारोबार करीब आधा हो गया है। अधिकतर स्टॉकिस्ट की दवाओं की बिक्री इसका बड़ा सबूत है। गला साफ करने की दवा खूब बिकी है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर