कोरोना के मॉडरेट मरीजों में ‘गेम चेंजर’ दवा का फेज-3 ट्रायल रोकने की मांग, जानें क्यों

नई दिल्ली। देश की दो फार्मा कंपनियों ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से कोरोना की अमेरिकी दवा मोल्नुपिराविर के ‘थोड़े गंभीर’ यानी मॉडरेट मरीजों में फेज 3 ट्रायल को रोकने की अनुमति मांगी है। ये कंपनियां इस दवा का ट्रायल ‘थोड़े गंभीर’ यानी मॉडरेट और हल्के लक्षणों वाले यानी माइल्ड मरीजों में कर रही हैं। लेकिन अब मॉडरेट मरीजों में फेज 3 ट्रायल रोकने की मांग की गई है। मोल्नुपिराविर को कई एक्सपर्ट्स द्वारा कोरोना के इलाज में ‘गेम चेंजर’ भी कहा गया है।

दावा किया गया कि ये कोरोना के इलाज के लिए पहली एंटीवायरल दवा साबित हो सकती है। इस दवा को अमेरिकी फार्मा कंपनी मर्क एंड कंपनी ने बनाया है। मर्क एंड कंपनी भी अभी इसका ट्रायल कर रही है। देश की दो फार्मा कंपनियों ऑरोबिंदो फार्मा और एमएसएन लैब ने डीसीजीआई की एक्सपर्ट कमेटी के सामने इस दवा के अंतरिम क्लीनिकल ट्रायल नतीजे पेश किए थे। अंतरिम ट्रायल मोल्नुपिराविर के 200MG और 400MG कैप्सूल पर किए जा रहे थे। बीते चार अक्टूबर को हुई डीजीसीआई की एक्सपर्ट कमेटी के साथ हुई बैठक में दोनों ही कंपनियों ने दवा का ट्रायल ‘थोड़े गंभीर’ रोगियों के बजाए ‘हल्के लक्षणों’ वाले रोगियों में करने को कहा है।

एक्सपर्ट पैनल ने फार्मा कंपनियों से कहा है कि वो अपनी चिंता लिखित रूप में दें। ऑरोबिंदो फार्मा के प्रवक्ता का कहना है कि दवा का ट्रायल माइल्ड मरीजों में प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया। इसके नतीजे भी बेहतर आए हैं। कंपनी ने डेटा एक्सपर्ट कमेटी के सामने पेश कर दिए हैं। वहीं अब तक 100 ‘थोड़े गंभीर’ रोगियों यानी मॉडरेट रोगियों पर भी दवा का ट्रायल किया गया, लेकिन अभी ऐसे रोगियों के रिक्रूटमेंट में दिक्कत आ रही है।

साभार: News18.Com

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन