औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा ‘छापा’, भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी दवाएं, दो दुकानें सील

देहरादून। औषधि नियंत्रण विभाग ने एक साथ कई मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। बता दें कि कई मेडिकल स्टोरों ने एक्सपायरी दवाएं बरामद की गई है। देहरादून में औषधि नियंत्रण विभाग के औचक निरीक्षण में शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर एक्सापयरी दवाएं मिलीं। वहीं, कुछ जगह नशीली दवाएं बिकने की शिकायतें भी मिली हैं। विभाग ने दो दुकानों को सात व एक दुकान को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है।

जबकि, दो दुकानों को सील किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. पंकज पांडेय के निर्देश और राज्य के औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी व सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के दिशा-निर्देश पर की गई। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक देहरादून नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंहनगर डॉ. सुधीर कुमार और एफडीए विजिलेंस टीम के एसआई जगदीश रतूड़ी आदि शामिल रहे।

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जनता मेडिकोज व अंसार मेडिकल स्टोर को एक हफ्ते और श्री गुरु कृपा मेडिकल स्टोर मेहूंवाला को 10 दिन के लिए बंद करा दिया है। इसके अलावा क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होने पर अमन मेडिकोज मेहूंवाला का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इसी दौरान टीम को किसी ने सूचना दी कि ऋषि विहार, मेहूंवाला में कृष्णा मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाएं बिकती हैं।

टीम के छापे की कार्रवाई करने से पहले ही संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। जबकि, कार्की मेडिकल स्टोर ऋषि विहार को भी सील कर दिया गया। टीम ने इस दौरान अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध दवाओं के पांच नमूने भी लिए हैैं। शहर में दवा की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायत पर शुक्रवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारा। दवा की दुकानों में फार्मासिस्ट न होना, दवा का सही से रखरखाव न किया जाना, अन्य दवाओं के साथ ही साइकोट्रॉपिक दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होना और कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलने जैसी अनियमितताएं पकड़ी गईं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची