कोरोना पॉजिटिव मिली नर्स, संक्रमित सब इंस्पेक्टर का कर रही थी इलाज

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में एक नर्स के कोरोना पॉजीटिव मिलने का समाचार है। झज्जर जिले का यह पहला पॉजिटिव केस है। महिला दिल्ली के एक अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। वहीं अपनी ड्यूटी पर आ-जा रही थी। महिला की तबीयत बिगडऩे पर बुधवार देर रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में चिंता है। अब महिला के पूरे परिवार का सैंपल लिया जाएगा। वहीं सभी को आइसोलेट भी कर दिया गया है। झज्जर जिलाधीश ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। जानकारी में सामने आया है कि महिला नर्स दिल्ली के अस्पताल में सोनीपत के संक्रमित सब इंस्पेक्टर की देखभाल कर रही थी। बता दें कि शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बुधवार रात को जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन कर खुद को कोरोना पॉजीटिव बताया था, जिस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ पड़ी थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम से महिला ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की। महिला ने बताया कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। उसका 6 अप्रैल को सैंपल लिया गया था। अब उसकी रिपोर्ट आई है, जो कोरोना पॉजीटिव है। इसीलिए वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होना चाहती है। मगर मौके पर पहुंची पुलिस उसे बहादुरगढ़ में भर्ती होने की बात कह रही थी। मगर महिला की मांग पर काफी देर बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एम्बुलेंस भेज दी गयी। अब वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि एक महिला ने खुद को कोरोना पॉजीटिव बताकर कंट्रोल रूम में फोन किया था। एम्बुलेंस मौके पर गयी है। महिला पॉजीटिव है इस बारे में रिपोर्ट आने के बाद ही पता चला। वहीं गुरुवार को उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि नर्स पॉजिटिव है और सारे एरिया को सील कर दिया है। इस पत्र में सख्ती से व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं तो नर्स के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर जांच और आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल में ही पुलिस में बतौर एसआई कार्यरत सोनीपत के एक व्यक्ति को कोरोना हो गया था। ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण इन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां ये कोरोना से संक्रमित हो गए। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी। एसआई की देखभाल करने वाले स्टाफ में बहादुरगढ़ की नर्स भी थी। वहीं एसआई के बेटे को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है और इलाज चल रहा है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज