कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरी पेशे में लौटीं भारतीय मूल की ‘मिस इंग्लैंड’

लंदन। भारतीय मूल की मॉडल मिस इंग्लैंड ने कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए फिर से डॉक्टरी पेशे में लौटने का फैसला किया है। भाषा मुखर्जी 2019 में मिस इंग्लैंड चुनी गई थीं। भाषा अब दोबारा इंग्लैंड लौटकर डॉक्टर बनकर कोरोना के खिलाफ अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अब वे अगस्त तक मरीजों के उपचार में जुटी रहेंगी। जरूरत पड़ी तो वे आगे भी अपनी सेवाओं को विस्तार दे सकती हैं। 24 साल की भाषा मॉडल बनने से पहले जूनियर डॉक्टर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने दिसंबर 2019 में मिस इंग्लैंड बनने के बाद इस पेशे को अलविदा कह दिया था। भाषा बोस्टन के पिलिग्रिम हॉस्पिटल में काम करती थीं। जब उन्होंने अपने पुराने साथी डॉक्टरों से बात की तो इस बीमारी के बढ़ते मरीजों के बारे में पता चला। भाषा मुखर्जी ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मानवता के कार्यों के लिए ही उन्हें मिस इंग्लैंड का ताज मिला है। जब दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है तो ऐसे हालात में अलग कैसे रह सकती हूं। मेरे लिए इससे अच्छा समय नहीं सकता कि जरूरत के वक्त देश की मदद करूं। मॉडलिंग के दौरान भाषा अभी तक चैरिटी के काम में जुड़ी थीं। इसी सिलसिले में वे मार्च में भारत दौरे पर भी आई थीं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में सडक़ों पर घूमने वाले बच्चों के लिए चंदा भी जुटाया था। भाषा का जन्म कोलकाता शहर में हुआ था। जब वह नौ साल की थीं तो अपने परिवार के साथ इग्लैंड चली गई थीं। यहां रहकर उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। भाषा मुखर्जी के पास मेडिकल साइंस में और मेडिसिन एंड सर्जरी में दो डिग्रियां हैं। इसके अलावा उनकी पांच अलग-अलग भाषाओं में अच्छी पकड़ भी है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरडकर ने अब खुद ही मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। भारतीय मूल के लियो वरडकर पेशे से डॉक्टर हैं और देश में कोरोना संकट के बीच उन्होंने डॉक्टर की अपनी भूमिका में लौटने का निश्चय किया है। उनके परिवार के कई सदस्य भी स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन