मेडिकल स्टोर पर छापामारी, सेनिटाइजर का स्टॉक जब्त

छिंदवाड़ा। प्रशासनिक टीम ने स्टेडियम ग्राउंड के सामने स्थित खंडेलवाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दोगुने दाम पर हैंड सेनिटाइजर बेचे जाने पर उसका स्टॉक जब्त कर लिया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी डीके मिश्रा, औषधि निरीक्षक विवेकानंद यादव एवं नापतोल निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर से उपलब्ध स्टाक को जब्त कर अधिक कीमत पर बेचने एवं एमआरपी को मिटाए जाने के कारण नापतोल अधिनियम तथा औषधि विभाग द्वारा जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करना एवं मुनाफाखोरी करने के कारण प्रकरण दर्ज किए गए। इस पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खंडेलवाल मेडिकल स्टोर का इस तरह की महामारी के दौरान भी मुनाफाखोरी करना और नियम व निर्देशों का उल्लंघन करना अत्यंत आपत्तिजनक है। प्रशासन ने सभी विक्रेताओं से कहा कि महामारी के समय ईमानदारी एवं उदारता का परिचय देते हुए आवश्यक वस्तु एवं औषधियों को अत्यंत कम मुनाफा लेकर विक्रय करने का कार्य किया जाए। जिले में संचालित विभिन्न उद्योग-फैक्ट्री, ठेकेदार, स्कूल, नर्सिंग होम, समस्त प्रकार की दुकान समेत विभिन्न वाणिज्य स्थापनाओं की संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को सात अप्रैल तक माह मार्च का वेतन भुगतान करना अनिवार्य रहेगा तथा ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ शिकायत या संज्ञान में आने पर श्रम कानून और लॉकडाउन के तहत निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में श्रम पदाधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बंद संस्थान भी श्रमिकों को पूरा वेतन देंगे तथा किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करेंगे और न ही सेवा समाप्ति आदि की धमकी देंगे।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत