कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए घर-घर सर्वे हुआ शुरू

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का टीका आने में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन सरकार ने टीकाकरण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा दिया है। अब देश में घर-घर जाकर सर्वे शुरू हो चुका है। दरअसल डॉ लोकेश शर्मा ने बताया कि गुजरात में सर्वे गुरूवार से शुरू हो रहे इस सर्वे को दो चरणों में विभाजित किया गया है।

एक चरण में वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की जाएगी और दूसरे चरण में मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों से ग्रस्त रोगियों की पहचान होगी। साथ ही राष्ट्रीय टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि टीका को आपात इस्तेमाल की अनुमति मिलने वाली है। इसमें करीब एक सप्ताह का वक्त लग सकता  है। इसके बाद टीके का आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस सर्वे के तहत लोगों की पहचान की जा रही है जिन्हें टीका आने के बाद पहली डोज दी जाएगी।

इनमें 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक विभिन्न राज्यों में घर-घर जाकर सर्वे शुरू हो चुका है। आईसीएमआर के डॉ लोकेश शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों को टीका दिया जाना है। इन लोगों का डेटा तैयार हो चुका है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टीम घर-घर जाकर लोगों की जानकारी ले रही है।

साथी ही उनके फोन नंबर और पता इत्यादि भी फॉर्म में भर रही है। जिससे टीकाकरण शुरू होते ही संपर्क किया जा सके।इसलिए लोगों से अपील है टीकाकरण को लेकर पंजीयन के लिए सही फोन नंबर देना जरूरी है। ऐसा न करने से सिर्फ उनतक पहुंच आसान होगी बल्कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। बतादे कि गुजरात में दिसंबर के बीच तीन दिन के लिए सर्वे शुरू होगा।

वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह सर्वे शुरू होगा। छत्तीसगढ़, बिहार और राजस्थान में सर्वे शुरू हो चुका है। इसका मतलब ये है कि जिन लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है उन्हें टीका पहले दिया जाएगा। सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को है। इसलिए सर्वे के माध्यम से यह जानकारी एकत्रित की जा रही है।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ