कोरोना वैक्सीन के लिए 10 से 20 लाख तक वसूल सकते हैं प्राइवेट क्लिनिक -ब्रिटिश डॉक्टर

नई दिल्ली। नया साल आ गया। उसके साथ ही लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नयी उम्मीद जगी गई। लेकिन कोरोना वैक्सीन में अब काला बाजारी होने के भी संकेत दिए जा रहे है। गौरतलब है कि पैसे वाले लोग कोरोना वैक्सीन को खरीदने की पूरी कोशिश करेंगे। दरअसल ब्रिटेन में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। लेकिन पहले फेज में उन्हीं लोगों को वैक्सीन दी जा रही हैं जिन्हें कोरोना से सबसे अधिक खतरा है. इनमें हॉस्पिटल स्टाफ और बुजुर्ग शामिल हैं। लेकिन अब अमीर लोग नियमों को तोड़कर वैक्सीन लगवाने की कोशिश कर रहे हैं।

बतादें कि express.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में कई अमीर लोग प्राइवेट क्लिनिक से संपर्क कर रहे हैं और कोरोना वैक्सीन की एक खुराक के लिए कई लाख रुपये तक देने की पेशकश कर रहे हैं। ब्रिटेन के चेशायर में प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉ. रोशन रविंद्रन ने बताया कि अमीर लोग सरकार की बनाई हुई लाइन तोड़कर वैक्सीन पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉ. रोशन रविंद्रन ने कहा कि खासकर ऐसे लोग पैसे देकर वैक्सीन लगवाना चाह रहे हैं जिनके किसी रिश्तेदार की कोरोना से मौत हो चुकी है।

डॉ. रविंद्रन ने यह भी बताया कि फिलहाल सभी वैक्सीन की खरीद सरकार ने ही की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल से प्राइवेट क्लिनिक को भी वैक्सीन की सप्लाई होने लगेगी और तब लोग पैसे देकर वैक्सीन लगवा पाएंगे। डॉ. रविंद्रन ने यह भी बताया कि आने वाले वक्त में कुछ प्राइवेट क्लिनिक वैक्सीन के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपये प्रति खुराक तक वसूल सकते हैं। वहीं, ब्रिटेन की सरकार के मंत्रियों ने संकेत दिया है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनका की कोरोना वैक्सीन को सोमवार को मंजूरी मिल सकती है।

एस्ट्राजेनका के सीईओ पास्कल सोरिअट ने दावा किया था कि उनकी वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना के बराबर ही प्रभावी है। फिलहाल ब्रिटेन में सिर्फ नेशनल हेल्थ सर्विस के हॉस्पिटल में ही वैक्सीन दी जा रही है। ब्रिटेन में अब तक सिर्फ फाइजर की वैक्सीन को ही मंजूरी मिली है। हालांकि, अमेरिका में फाइजर के साथ-साथ मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले कुछ दिन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को भी ब्रिटेन मंजूरी दे सकता है।

 

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस