प्लाज्मा मामले में नहीं हुई अभी तक कोई जांच , जिम्मेदार बे-खबर

ग्वालियर। ग्वालियर बहुचर्चित प्लाज्मा मामले में अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। दरअसल कई दिन गुजरने के बाद भी अपोलो की लापरवाही जिला प्रशासन की फाइल में बंद है। मिलावटी प्लाज्मा से अपोलो अस्पताल में दतिया के कारोबारी मनोज गुप्ता की मौत ने प्रदेश ही नहीं देश में ग्वालियर का नाम खराब किया। इस मामले को लेकर झांसी के सांसद अनुराग शर्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच तक की मांग कर चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार अफसरों का सुस्त रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि राधास्वामी ब्लड बैंक में आठ बैग प्लाज्मा रखा मिला था। जांच में यह बात सामने आई कि कुछ बैग में कोरोना की एंटीबॉडी भी पाई गई। इससे साफ हो जाता है कि ब्लड बैंक में कोरोना पॉजिटिव रहे मरीजों के रक्तदान से प्लाज्मा तैयार कर अस्पतालों में मनमाफिक दाम पर बेचा जाता होगा। दरअसल राधास्वामी ब्लड बैंक पर मिले प्लाज्मा मिलावटी नहीं बताया जा रहा है। मगर जो कंटेंट प्लाज्मा में मौजूद थे उनमें से प्रोटीन की मात्रा 20 प्रतिशत कम पाई गई। आशंका यह भी जताई जा रही है कि प्लाज्माकांड के मुख्य आरोपी अजय त्यागी के राधास्वामी से कहीं कोई लिंक तो नहीं था मगर यह जांच का विषय है।

बता दें कि प्लाज्माकांड का मुख्य आरोपी अजय त्यागी के मकान को तोड़ने के लिए मदाखलत की टीम चंद्रबदनी नाका जा पहुंची। मकान पर मशीन लगाते उससे पहले ही मकान मालिक सामने आ गया। तब पता चला कि अजय त्यागी तो किराए के घर में रह रहा था। जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। तो वहीं दूसरी तरफ सीएमएचओ-डा.मनीष शर्मा ने बताया कि प्लाज्मा कांड के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने हर बिंदू पर जांच की। जांच रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। जांच रिपोर्ट पर प्रशासनिक अफसर क्या कदम उठाते हैं यह वही बता सकते। गौरतलब है कि राधास्वामी ब्लड बैंक पर मिले आठ बैग में जो पदार्थ भरा मिला था उसकी जांच रिपोर्ट भी जीआरएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब से ड्रग विभाग को मिल चुकी है। जांच रिपोर्ट में बैग में रखा पदार्थ प्लाज्मा ही था बताया गया है। जबकि राधास्वामी ब्लड बैंक को प्लाज्मा निकालने की परमिशन नहीं थी। जिस मशीन से प्लाज्मा तैयार हुआ वह भी ब्लड बैंक पर मिली पर ड्रग विभाग ने अबतक जब्त नहीं की।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए